गांधी हॉल परिसर में हजारों पतंगों से बनाया गया प्रभु श्रीराम का विशाल चित्र

  
Last Updated:  January 14, 2024 " 07:13 pm"

कला स्तंभ के बैनर तले कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत का तीन दिनी महोत्सव प्रारंभ।

इंदौर : कला, संस्कृति के संवर्धन और कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से गांधी हॉल में कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत के तीन दिवसीय समागम मध्यप्रदेश कला महोत्सव का आगाज़ शनिवार को हुआ।

महोत्सव की आयोजक संस्था कला स्तंभ के निदेशक पुष्कर सोनी और सपना कटफर ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ आईपीएस अधिकारी यांगचेन गोहिया, वरदराज रावला, निधि देउस्कर, ऋतु गुप्ता, इंदू पांडे, तुलिका भदौरिया एवं प्रवीण कुमार खारीवाल ने किया।

हजारों पतंगों से बनाया प्रभु श्रीराम का चित्र।

महोत्सव का विशेष आकर्षण गांधी हॉल प्रांगण में 6 हजार स्क्वेयर फीट में हजारों पतंगों से निर्मित भगवान श्रीराम का चित्र और धागों से निर्मित अयोध्या का राम मंदिर है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर ये कलाविष्कार विश्व कीर्तिमान के रूप में दर्ज किए जाएंगे।

महोत्सव में नृत्य, गायन-वादन, चित्रकला और साहित्य विधा के 500 से अधिक कलाकार भाग लेकर अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित कर रहे हैं। इस दौरान मंचीय प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं। कलाकारों को सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं। कला महोत्सव में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं है, आयोजन प्रातः 10ः00 से रात्रि 11ः00 बजे तक सभी के लिए खुला है।

पुष्कर सोनी ने बताया कि महोत्सव के लिए मध्यप्रदेश पुलिस, संस्था सृष्टिकला कुंज, इंदौर सोशल वेलफेयर डिफर कम्युनिटी, धृति, मध्य प्रदेश पुलिस कल्याण केंद्र का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *