वार्ड 33 में शत प्रतिशत टीकाकरण पर पार्षद राजेन्द्र राठौर का सम्मान
Last Updated: July 2, 2021 " 03:19 pm"
इंदौर : वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 33 सुखलिया इंदौर के पूर्व पार्षद राजेन्द्र राठौर एवं उनकी पूरी टीम का सम्मान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक रमेश मेंदोला ने किया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बापट चौराहा सुखलिया कम्युनिटी हॉल पर आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड 33 में 100% टीकाकरण किए जाने पर ये सम्मान किया गया। कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने शॉल- श्रीफल व गुलदस्ता देकर क्षेत्रीय पार्षद राजेन्द्र राठौर का सम्मान किया। इस अवसर पर 90 साल की वैक्सीन लगवाने वाली महिला को भी शॉल- श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। टीकाकरण करवाने आए सभी नागरिकों को भी गिफ्ट दिए गए।
डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान।
डॉक्टर डे के उपलक्ष में टीकाकरण में लगे सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ का भी कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ने शॉल- श्रीफल व गुलदस्ता देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र व्यास ने किया। आभार आर्थिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अशोक खंडेलवाल ने माना।
Facebook Comments
Related Posts
September 25, 2020 राहुल ने विराट को बौना साबित किया
♦️नरेंद्र भाले ♦️
आप का तो पता नहीं लेकिन मैं निश्चित ही गांव गया हूं। वहां मैंने […]