इंदौर : गौरी नगर के पास नाले किनारे उगाई जा रही सब्जी पर सोमवार को नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। वार्ड क्रमांक 17 के सीएसआई राकेश डांगसोरिया के नेतृत्व में निगम की टीम ने पुल के नीचे नाले किनारे उगाई गई सब्जियों के पोधे नष्ट कर दिए। यहां उगाई गई सब्जी आसपास के क्षेत्र में बेची जा रही थी।
बरसों से नाले किनारे की जा रही सब्जियों की खेती।
नाले किनारे सब्जियों की खेती करने का ये सिलसिला बरसों से चल रहा है। सिर्फ गौरी नगर ही नहीं अन्य स्थानों पर भी नाले के केमिकल युक्त पानी से सब्जियां उगाकर बेचीं जा रहीं हैं। जिनसे त्वचा सहित कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं लेकिन नगर निगम की नजर कभी इनपर नहीं पड़ी।
कलेक्टर की नाराजगी के बाद हुई कार्रवाई।
कलेक्टर मनीष सिंह को लगातार ये शिकायतें मिल रहीं थीं कि सब्जियों का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा है जिससे कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सब्जियों का अवैध विक्रय कर रहे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम का अमला सोमवार को गौरी नगर पहुंचा और नाले किनारे केमिकल युक्त गंदे पानी से उगाई जा रही सब्जियों को नष्ट कर दिया।
Related Posts
March 20, 2021 इंदौर में कार्निवाल सिनेमा का तीसरा मल्टीफ्लेक्स फनडोर मॉल में प्रारम्भ
इंदौर : कार्निवाल सिनेमा ने दर्शकों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ सिनेमा का […]
November 22, 2022 मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दस अग्रणी संस्थानों के साथ हुआ एमओयू का निष्पादन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्दौर में स्टार्टअप्स हेतु 15 दिवस में कार्यालय […]
February 29, 2020 ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने 11लाख की सहयोग निधि का चेक प्रदेश प्रभारी को सौंपा इंदौर : शनिवार को भाजपा कार्यालय पर आजीवन सहयोग निधि संग्रह के लिये ग्रामीण कार्यकर्ताओं […]
October 8, 2023 आध्यात्मिक पर्यटन पर ‘सविष्कार’ मालवा ने किया संगोष्ठी का आयोजन
इन्दौर : उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर में सविष्कार […]
August 2, 2020 92 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात, एमटीएच अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज इंदौर : अगर आप में हौंसला है, आपका मनोबल ऊंचा है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से लड़ने का […]
May 7, 2022 अपना उत्पाद विदेशों में बेचने के लिए एमएसएमई को मिलेगी ट्रेनिंग
इंदौर : एमएमएसई अब अपने प्रोडक्ट्स को आसानी से एक्सपोर्ट कर पाएंगे। इसके लिए सांसद […]
December 13, 2023 शिवराज से मिलकर फूट – फूट कर रो पड़ी लाडली बहनाएं
बहनाओं को रोते देख शिवराज भी हुए भावुक, सिर पर हाथ रखकर दी सांत्वना।
भोपाल : बीजेपी […]