29 फरवरी के बाद ग्राहकों से जमा राशि नहीं ले पाएगा पेटीएम
29 फरवरी के बाद नहीं काम करेंगी ये सर्विसेज।
नई दिल्ली : आरबीआई ने बुधवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को 29 फरवरी, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट और फास्टैग में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने पर रोक लगा दी है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के खिलाफ रिजर्व बैंक की ये कार्रवाई एक व्यापक सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट के बाद की गई है।
आरबीआई के सूत्रों ने बताया कि 29 फरवरी, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उपकरण, वॉलेट, FASTags, NCMC कार्ड आदि में किसी भी ब्याज, कैशबैक या रिफंड के अलावा किसी भी जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रीय बैंक ने आगे कहा कि उसके ग्राहकों द्वारा बचत बैंक खाते, चालू खाते, प्रीपेड उपकरण, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सहित अपने खातों से शेष राशि की निकासी या उपयोग की अनुमति दी जाएगी ।
आरबीआई ने पिछले साल पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक लेने से रोक दिया था और बैंक में देखी गई ‘भौतिक’ चिंताओं का हवाला देते हुए इसके आईटी सिस्टम के व्यापक ऑडिट का आदेश दिया था।
Related Posts
March 4, 2021 फिर डेढ़ सौ के ऊपर मिले नए संक्रमित, 10 फीसदी पर पहुंचा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है। टीकाकरण के बीच संक्रमितों की संख्या […]
August 18, 2022 डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, दो फरार
इंदौर : डकैती की योजना बनाते हुए 3 बदमाश पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त में आए हैं। […]
March 11, 2023 मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता की जमानत मंजूर
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस के नेता […]
January 14, 2022 बीजेपी महिला मोर्चा ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व, तिल- गुड़ का किया वितरण
इन्दौर : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मकर सक्रांति का पर्व परम्परानुसार गांधी हॉल परिसर […]
March 24, 2020 आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढाकर 30 जून की गई नई दिल्ली : कोरोना महामारी के चलते कारोबार, उद्योग- धंधों और आम लोगों पर पड़ रहे विपरीत […]
September 16, 2021 चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी धराए। सोने की 3 चेन बरामद
इंदौर : अन्नपूर्णा क्षेत्र में चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों से लगभग […]
October 11, 2023 महू में अवैध शराब के अड्डों पर दी गई दबिश
दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य की देशी व हाथ भट्टी की मदिरा और शराब बनाने में […]