देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति का आयोजन मंगलवार शाम को जाल सभागृह में होगा।
इंदौर : देवी श्री अहिल्या जन्मोत्सव समिति, इंदौर द्वारा सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी विनोद अग्रवाल को देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी। इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार, 28 मई को शाम 07 बजे जाल सभाग्रह में होगा।
यह जानकारी देते हुए समिति की मुख्य सरंक्षक एवं पूर्व संस्क्रति मंत्री उषा ठाकुर एवं सस्कृति कर्मी जयंत भिसे ने बताया कि समारोह अंबेडकर विश्वविद्यालय महू के कुलपति रामदास अतराम के मुख्य आतिथ्य में एवं देवी अहिल्या विश्वविधालय इंदौर की कुलपति डॉ रेणु जैन की अध्यक्षता में होगा। सम्मान स्वरूप विनोद अग्रवाल को शॉल, श्रीफल, होलकर पगड़ी,प्रतीक चिन्ह के साथ एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।
समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र त्रिवेदी एवं सचिव सुनील मतकर ने बताया कि देवी श्री अहिल्या जन्मोत्सव समिति द्वारा दिया जाने वाला यह 07वां सम्मान है। इसके पूर्व देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान से दीपक खरे, कृष्ण कुमार अष्ठाना, श्रीराम कोकजे, सतपाल आनंद, अलका भार्गव, डॉ देवेंद्र कुमार तनेजा आदि को सम्मानित किया गया है।
Related Posts
May 24, 2020 ईद पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की क्षेत्रवार की गई तैनाती इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने ईद-उल-फितर त्यौहार के दौरान शहर में […]
December 29, 2020 धर्मा प्रोडक्शन के खिलाफ मुकदमा दायर
मुंबई : करण जौहर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ रिलीज होने के बाद से ही यह […]
February 19, 2024 विद्याधाम में 10 क्विंटल फूलों से सजा पुष्प बंगला
निहारने उमड़ पड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब।
ललिताम्बा महायज्ञ की पूर्णाहुति।
108 […]
July 22, 2023 बीजेपी कार्यालयों को आम लोग अपना समझे इस बात का प्रयास करें : नड्डा
बीजेपी प्रदेश कार्यालय संचालन समितियों के सदस्यों की बैठक नई दिल्ली में आहूत।
इंदौर […]
November 6, 2024 इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
16 दिसंबर को होगी रवाना।
रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय […]
January 3, 2021 जो वक्त की रफ़्तार बदल दे वही युवा है, युवा महाकुम्भ में बोले शिवपुत्र कार्तिकेय
इंदौर : स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने और उनमें नई आशा,उम्मीद और […]
August 26, 2022 महापौर ने देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर किया नमन
महापौर ने देवी अहिल्या उत्सव समिति को सौंपा 5 लाख रूपए अनुदान राशि का चेक।
इंदौर : […]