इंदौर : भारी मात्रा में परिवहन कर कर ले जाई जा रही अवैध शराब, पुलिस थाना चंद्रावतीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जब्त कर ली।पकड़ी गई शराब, पिकअप वाहन में भूंसे के बोरों में छुपाकर ले जाई जा रही थी। 200 पेटी जब्त अवैध शराब की कीमत 9 लाख रुपए बताई गई है।
थाना चंद्रावतीगंज पुलिस को दिनांक 30 जून की रात्रि गश्त के दौरान ग्राम कछालिया देपालपुर मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर पिकअप लीलैंड वाहन क्रमांक एमपी 09 बीएच 6358 में अवैध शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसपर वाहन को रोककर चेक किया गया तो सुदाना पशु आहार के बोरे में भूसा भरकर छुपा कर रखी 200 पेटी देशी शराब जिसमें मसाला व प्लेन जब्त की गई। ड्राइवर पुलिस को आता देख पहले ही गाड़ी छोड़कर, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इस पर थाना चंद्रावतीगंज पर अपराध क्रमांक 60/21 धारा 34 (2)पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ड्राइवर व मालिक की पहचान के साथ उक्त अवैध शराब के संबंध में जानकारी निकाली जा रही है, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
October 8, 2022 अग्निहोत्री,गोडबोले की याद में आयोजित संगीत अर्ध्य का आगाज
इंदौर : श्रुति संवाद संगीत समिति, अभिनव कला समाज एवं लयशाला ललित कला समिति के संयुक्त […]
February 2, 2022 16 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
इंदौर : 16 साल से फरार स्थाई वारण्टी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया है। पकड़ा गया […]
July 10, 2024 प्रकृति की गोद में रहने वालों ने ऐसी परंपराएं कायम रखी हैं, जो हमें रास्ता दिखाती हैं : राष्ट्रपति
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार सुबह पवित्र शहर […]
June 26, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में आमने – सामने हुए बीजेपी, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी
स्मार्ट सिटी में जमीन देने वालों को नक्शा शुल्क से दिलाएंगे मुक्ति - शुक्ला।
इंदौर […]
January 19, 2024 बायपास के दोनों ओर फोर लेन में तब्दील होगा सर्विस रोड
कैलाश विजयवर्गीय मंत्री नगरीय विकास एवं आवास ने आहूत की समीक्षा बैठक।
बीआरटीएस मार्ग […]
September 17, 2022 लंपी वायरस से गौवंश की रक्षा के लिए शुरू किया गया टीकाकरण अभियान
इंदौर : लंपी वायरस से गौवंश की रक्षा हेतु सर्व ब्राह्मण युवा संगठन एवं संस्था कृष्ण सखी […]
July 26, 2022 इंदौर को 2300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी
इंदौर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 1 अगस्त को इंदौर आ रहे हैं। इस दौरान वे इंदौर को कई […]