इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन पर आधारित प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रणदिवे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटल जी एक आदर्श नेता थे। एक नेता कैसा होना चाहिए, उसका चरित्र और कार्य कैसा होना चाहिए अगर हम देखे तो अटल जी से बड़ा इसका और दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता। चाहे विश्व पटल पर देश का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र महासभा में करना हो या अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद भी परमाणु परीक्षण करना हो या नदी जोड़ो अभियान के साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना हो ऐसे अनेक कार्य उन्होंने किए वे हम जैसे सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 1700 से ज्यादा पोलिंग बूथों पर स्व. अटल जी को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश राठौर सह संयोजक श्रीमती माधुरी जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष, मुकेश मंगल पार्षद पंखुड़ी डोसी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
February 17, 2020 सप्ताह में तीन दिन चलेगी काशी- महाकाल एक्सप्रेस, महाशिवरात्रि से होगा नियमित परिचालन इंदौर : दो ज्योतिर्लिंग उज्जैन और वाराणसी को इंदौर से जोड़नेवाली काशी- महाकाल एक्सप्रेस […]
March 5, 2025 प्रेस्टीज इंदौर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल – 2025 के डेंगलर का अनावरण
प्रमोशनल इवेंट सिनेफेस्ट में धमाकेदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां।
इंदौर : आगामी […]
February 7, 2024 अखाद्य रंग मिलाकर हानिकारक सौंफ बनाने वाले कारोबारी की फैक्ट्री की गई ध्वस्त
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर : अखाद्य रंग मिलाकर असुरक्षित सौंफ बनाने वाले […]
April 5, 2021 इंदौर में अस्थाई जेल नहीं, अस्पताल की है जरूरत- विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए […]
December 25, 2024 वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने स्व. प्रभाष जोशी के साथ अपने आत्मीय संस्मरण साझा किए
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने किया स्वागत।
इंदौर : भारत […]
July 9, 2025 23 बैडमिंटन खिलाड़ी कर्णिक स्मृति पुरस्कार से सम्मानित
इंदौर : कर्णिक स्मृति समिति द्वारा 37 वा कर्णिक पुरस्कार समारोह नारायण बाग बाल विकास […]
April 3, 2022 151 फ़ीट ऊंची गुड़ी के पूजन के साथ राम जन्मोत्सव मेले का शुभारंभ, गौतम काले ने पेश की राम स्तुति
हवन कुंड में दी गई 108 आहुतियां।
इंदौर : ठुमक चलत रामचंद्र, पायोजी मैंने राम रतन धन […]