विधानसभा 2 में बीजेपी की विशाल बाइक रैली

  
Last Updated:  August 28, 2023 " 06:11 am"

सूरत, गुजरात से विधायक पाटिल ने स्कूटी और विधायक मेंदोला ने चलाई बुलेट।

ढोल ढमाके के साथ निकली बाइक रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे।

इंदौर : विधानसभा 2 में विधायक प्रवास अभियान के तहत युवा मोर्चा द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों युवाओं के साथ प्रवासी विधायक श्रीमती संगीता पाटिल और विधायक रमेश मेंदोला भी शामिल हुए।

बाइक रैली की शुरुआत प्रवासी विधायक श्रीमती पाटिल और विधायक मेंदोला ने खाती समाज धर्मशाला से भाजपा का झंडा फहराते हुए की। ढोल ढमाको के साथ शुरू हुई बाइक रैली में हजारों युवाओं के साथ विधायक श्रीमती संगीता पाटिल ने स्कूटी चलाई तो विधायक रमेश मेंदोला बुलेट पर सवार हुए। रैली में हजारों युवा भाजपा के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बाइक रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जोशीले अंदाज में निकली बाइक रैली में 5 हजार से ज्यादा युवा सम्मिलित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में भाजपा के झंडे थे, जिन्हें वे लहराते हुए चल रहे थे।

बाइक रैली में विधायक श्रीमती संगीता पाटिल और विधायक रमेश मेंदोला सहित हजारों युवा भगवा रंग में रंगे नजर आए, सिर पर भगवा टोपी और गले में भगवा टुपट्टा डाले सभी कार्यकर्ता अनोखा मंजर पेश कर रहे थे।
बाइक रैली रविदास धर्मशाला से शुरू होकर वीणा नगर, रविदास नगर, हीरानगर,सुखलिया, स्कीम नंबर 54, विजयनगर , सत्यसांई चौराहा होते हुए गुजराती कॉलेज पर समाप्त हुई।

एक लाख से अधिक वोटों से जीत का लक्ष्य लेकर चलें।

रैली के समापन पर प्रवासी विधायक संगीता पाटिल ने कहा कि विधानसभा 2 में निकली बाइक रैली में उमड़े युवाओं के जनसैलाब से मैं अभिभूत हूं। युवाओं का जोश देखकर बहुत अच्छा लगा। इसी तरह सभी युवा एकजुट होकर विधानसभा 2 में 1 लाख से अधिक मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर चलें और चुनाव में जीत दिलाए।

चुनाव में कड़ी मेहनत से काम करें।

विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि विधानसभा 2 में विशाल बाइक रैली में युवाओं का जोश दिखा, सभी युवाओं को चुनाव में कड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य करना है।

मेंदोला की जीत का इतिहास बनाएंगे।

हजारों युवाओं ने कहा कि विधानसभा 2 में विधायक रमेश मेंदोला को 1 लाख से अधिक मतों से चुनाव में विजय दिलाकर वे जीत का इतिहास बनाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर मंत्री राजू सिंह चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य पांडे, श्रीकांत दुबे,विजेंद्र सिंह परिहार,युवा मोर्चा के निक्की राय,रोहित चौधरी,युवा मोर्चा के अंबेडकर मंडल अध्यक्ष लियुष यादव, श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अभिजीत ठाकुर,रामायण मंडल के अध्यक्ष लक्की चौकसे,बालीनाथ मंडल के अध्यक्ष सतीश चौहान,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष दुष्यंत वर्मा,संत मौनी बाबा मंडल के अध्यक्ष चंदन पाल, सोनू ठाकुर,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष राधा राठौर,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *