भोपाल : हरियाणा में बीजेपी की जीत की हैट्रिक बनने पर बीजेपी मप्र के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना था कि आज बीजेपी के लिए ऐतिहासिक है। हरियाणा व जम्मू कश्मीर में हमने इतिहास रचा है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति से बीजेपी को ये जीत मिली है ।इस जीत ने तय कर दिया है कि पीएम मोदी पर लोगों का विश्वास है। बीजेपी ने पीएम के गरीब कल्याण और विकास के कामों पर भरोसा जताया है। खिलाड़ियों, माताओं, बहनों व युवाओं ने मोदी क़ो आशीर्वाद दिया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे फैक्ट्री में जलेबी बना रहे थे, हरियाणा की जनता ने राहुल की जलेबी बना दी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के चुनाव आयोग को निशाना बनाए जाने पर वीडी शर्मा ने कहा कि अपनी हार व नाकामी का ठीकरा वे निर्वाचन आयोग पर फोड़ रहे हैं। इस चुनाव ने कांग्रेस के जातिवाद और परिवारवाद क़ो आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर मे भीं अपना अस्तित्व खो चुकी है।
Related Posts
January 8, 2023 संस्कृति और पर्यटन को जोड़ते हुए मप्र में किए जा रहे नवाचार – मंत्री ठाकुर
पर्यटन की परिकल्पना को साकार करने की प्रवासी भारतीयों से की अपील।
इंदौर : भारत के […]
March 18, 2022 इंदौर नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों को मिला होली का उपहार
इंदौर : नगर पालिका निगम के 2016 में विनियमित हुए कर्मचारियों को राज्य सरकार ने होली का […]
June 11, 2020 हांगकांग है भारत को लेकर चीन के आक्रामक होने की वजह..? # कीर्ति कापसे #
हाल ही में चीन ने हांगकांग की फ़्रीडम ख़त्म करने के लिए अपनी संसद […]
July 1, 2021 विद्युत दरों में मामूली वृद्धि, फ्यूल कास्ट में कमी करने से बढ़ोतरी का नहीं होगा असर
भोपाल : मध्यप्रदेश में बिजली की दरों में 0.63 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है, लेकिन […]
May 30, 2022 तीन दिवसीय सोया महाकुंभ का केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
इंदौर : आईसीएआर-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, सोयाबीन अनुसंधान एवं विकास सोसायटी, […]
December 23, 2020 बेसहारा कलाकार प्रभात चटर्जी को मिला प्रशासन का सहारा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की संवेदनशीलता से एक कलाकार की ज़िंदगी फिर से सँवर रही है। […]
April 10, 2025 पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल की पुण्यतिथि पर होगी किसान पंचायत
किसानों की समस्याओं पर होगा विचार मंथन।
किसान होंगे अन्नदाता गौरव सम्मान से […]