लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 15 दिवसीय झूला उत्सव प्रारंभ।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में शनिवार से प्रभु वेंकटेश का दिव्य झूला महोत्सव नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगलाशासन में प्रारम्भ हुआ।
चांदी से निर्मित है प्रभु का मनोहारी झूला, जिसमे सुंदर आकृतियों के साथ ही अनेक झरोखो का भी निर्माण किया गया है। इसमें चांदी से ही निर्मित ध्वज पताकाये भी बनी है। प्रभु वेंकटेश को भगवती श्रीदेवी व भूदेवी के साथ राजाधिराज स्वरूप में विराजमान किया गया। हरियाली के बीच प्रभु का मोगरा, गुलाब,रजनीगंधा, कुंद के पुष्पों से दिव्य श्रृंगार किया गया था।
मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि शाम 6 बजे से झूला महोत्सव प्रारम्भ हुआ, जिसमें सर्वप्रथम वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला के विद्यर्थियों द्वारा प्रभु के स्तोत्र पाठ आलवन्दार स्तोत्र, गुरू परम्परा,वेंकटेश स्तोत्र,रामरक्षा स्तोत्र पाठ का वाचन कर प्रभु को सुनाया गया।
गोविंदा गोविंदा के जयघोष के साथ सभी भक्त अपने आराध्य देव को भक्तिभाव से भजन गाते हुए झूला, झूला रहे थे।वेंकटेश भजन मंडली द्वारा सुमधुर भजन पेश किए गए।
रात 9 बजे प्रभु की महाआरती की गई। 108 नामों के स्वर्ण पुष्प से अर्चना की गई। बाद में तीर्थ तुलसी के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुकुंद रामानुजदास, सत्तू काका,लोकेश तिवारी,पंकज तोतला, राजेन्द्र सोनी,रमेश चितलांगया,आनंद बजाज,अंकित पाठक,सौरभ चौहान मौजूद थे।
Related Posts
September 12, 2019 अगले बरस जल्दी आने के आग्रह के साथ बप्पा को दी गई विदाई इंदौर : 11 दिनों तक भक्तिभाव के साथ आराधना करने के बाद गुरुवार (12 सितंबर) को गणपति […]
September 8, 2020 सीएम शिवराज ने की कोरोना के हालात की समीक्षा, अस्पतालों में बेड बढाने के दिए निर्देश भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिपरिषद की बैठक के पूर्व कोविड-19 की प्रदेश […]
October 22, 2021 कांग्रेस द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन कर वाहवाही लूटने का प्रयास रहे बीजेपी सांसद- विधायक- राजानी
देवास : कांग्रेस के स्वीकृत कामों के भूमि पूजन के बजाय सांसद विधायक उज्जैन रोड की ओर […]
April 8, 2023 बीजेपी जिस मुकाम पर है,उसकी नींव प्यारेलालजी जैसे कार्यकर्ताओं ने रची थी – शिव प्रकाश
इंदौर : बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय प्यारेलाल खंडेलवाल की जयंती के […]
February 25, 2022 पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
नई दिल्ली : रूस के यूक्रेन पर हमले से उत्पन्न हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
April 9, 2025 इंदौर प्रेस क्लब का रहा है गौरवशाली इतिहास: सांसद लालवानी
इंदौर प्रेस क्लब के मीडिया कॉन्क्लेव का शानदार आगाज।
पत्रकारिता का इंदौर घराना पर […]
December 16, 2020 जनकल्याणकारी योजनाओं का समय सीमा में सुनिश्चित हो क्रियान्वयन- सीएम
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रीगण अपने विभाग से जुड़े निगम […]