इंदौर: नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स एनडीआरएफ की अगुवाई में मॉक ड्रिल का आयोजन मंगलवार 16 अप्रैल को किया जा रहा है। एमजी रोड स्थित टीआई मॉल में शाम 4 बजे ये मॉक ड्रिल होगी। इसमें जिला और पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, नगर निगम, ncc, nss, स्काउट और गाइड, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और बीएसएफ सहित अन्य विभागों की टीमें भी शामिल होंगी। इस मॉक ड्रिल को ऑपरेशन समन्वय नाम दिया गया है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के जरिये स्थानीय एजेंसियों को प्रशिक्षित करने के साथ आम जनता को भी आपदा के दौरान राहत और बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ उन उपकरणों का भी प्रदर्शन किया जाएगा जो आपदा प्रबंधन में इस्तेमाल किये जाते हैं।
जोन थ्री में आता है इंदौर।
डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि इंदौर मप्र के साथ देश का भी बड़ा शहर है। भूकंप के लिहाज से यह जोन थ्री में आता है। इसके अलावा रोड एक्सीडेंट और शहरीकरण से जुड़ी तमाम वो बातें जो आपदा को जन्म देती हैं, इस शहर से भी उनका वास्ता है। इसी के चलते आपदा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए ये अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।
Related Posts
October 4, 2024 स्पंदन के मंच पर सुरीले सवालों के जरिए स्पंदित होंगे सुमधुर गीत
13 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित होगा यह कार्यक्रम।
इंदौर : त्योहारों के […]
September 23, 2019 हनी ट्रैप मामला: फिर बिगड़ी आरोपी आरती की तबियत, एमवायएच में किया भर्ती इंदौर : हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की प्रमुख आरोपी आरती की तबियत सोमवार सुबह फिर […]
November 9, 2021 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यपालन यंत्री 50 हजार रु. रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए […]
September 3, 2024 काफिला रुकवाकर सीएम ने महिला से खरीदे अमरूद, खुद खाए, स्टॉफ को भी खिलाए
इंदौर : आमजन से जुड़ने रहने में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तरह वर्तमान […]
March 8, 2021 कोरोना संक्रमण की रफ्तार बरकरार, 166 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी का सिलसिला अभी भी बरकरार है। रविवार 7 मार्च को भी […]
April 1, 2021 कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर नहीं लग पा रहा ब्रेक, प्रतिदिन मिल रहे छह सौ से ज्यादा संक्रमित
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी में फिलहाल कमीं के आसार दिखाई नहीं […]
January 24, 2021 बिना परमिशन बेसमेंट के लिए खनन करने पर रद्द की गई बिल्डिंग परमिशन
इंदौर : माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत शनिवार को जिला प्रशासन ने राऊ क्षेत्र […]