विधायक शुक्ला ने पराजित टीमों को भी दिया सांत्वना पुरस्कार।
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित विधायक ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में पहले दिन 15 मैच खेले गए। पराजित हुई टीमों को भी विधायक द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
स्पर्धा के संयोजक सागर शुक्ला ने बताया कि विधायक ट्राफी 2023 में पहले दिन 15 मैच खेले गए। हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों में भी जोश भर दिया था। मल्हारगंज इलेवन ने धुंआधार बल्लेबाजी कर पहले मैच में बाणगंगा लीजेंड को 8 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड विजय शर्मा को दिया गया । उन्होंने 17 गेंदों पर 55 रन बनाए और 3 विकेट लिए।इसके अलावा महादेव इलेवन ने दबंग चैलेंजर्स को, जय भीम टाइगर को बम बम इलेवन ने पराजित किया। किलर इलेवन ने पटेल इलेवन को हराया । सभी मैचों में पराजित टीम को भी सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। मैच में मुख्य अतिथि विनोद द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, बच्चा यादव, कपिल उपाध्याय, सुनील प्रजापत, राजेश सांखला, प्रेम वर्मा, शिव गुप्ता, विश्वास पांडेय, सुधीर दवे थे ।
इस प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विभिन्न क्षेत्रों की 200 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं।
Related Posts
January 23, 2024 राम लला का भव्य मंदिर में विराजित होना नए राम युग का सूत्रपात है : स्वामी भास्करानंद
गीता भवन में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव में धूमधाम से मना राम राज्याभिषेक, दीपोत्सव की […]
December 12, 2022 तुलसी नगर नाले की रिटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु दूसरी बार भूमिपूजन
भूमि पूजन समारोह में पूर्व क्षेत्रीय पार्षद को आमंत्रित नहीं किया गया।
इंदौर : […]
June 25, 2024 चिड़ियाघर में आया नया मेहमान, अफ्रीकन जेब्रा ने शिशु जेब्रा को दिया जन्म
इंदौर : कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए […]
September 7, 2022 इंदौर व उज्जैन दूध विक्रेता संघों को भेजा गया कानूनी नोटिस
दूध के रेट सामूहिक रूप से घोषित करने से हुआ हाईकोई के आदेश का उल्लंघन।
इंदौर : इंदौर […]
September 23, 2021 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया,चार आरोपी धराए, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण व नकदी सहित सट्टा पर्चियां बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना लसूडिया की संयुक्त कार्रवाई में, आईपीएल क्रिकेट मैच […]
February 8, 2025 भूखंड दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला भूमाफिया पकड़ाया
आरोपी की गिरफ्तारी पर घोषित किया गया था 50 हजार रुपए का इनाम।
इंदौर सहित मप्र व […]
June 23, 2021 कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कांग्रेसजनों ने किया सम्मान
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सन्नी राजपाल एवं शहर उपाध्यक्ष गिरीश चितले के […]