इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम की गौशाला पर शुक्रवार को गौवंश के लिए ‘छप्पन भोग महोत्सव’ का आयोजन किया गया। गौवंश के लिए सेवफल, केले, भीगा हुआ अनाज, हरी सब्जी, हरी घास, भूसा, गुड़ रोटी एवं खली-कपास्या सहित 56 तरह के व्यंजन रखे गए थे। गौशाला की सभी गायों की साज-सज्जा के साथ ही गौशाला पर एक हजार आठ दीपों की श्रृंखला भी सजाई गई।
गौशाला परिसर में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकी एवं 56 भोग के पात्र तथा व्यंजनों की सूची का प्रदर्शन भी किया गया था। भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियों के बीच देर रात तक सैकड़ों गौ भक्तों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए इस उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी गिरिजानंद सरस्वती की प्रेरणा, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य और आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में 51 विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस महोत्सव का शुभारंभ किया। आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा, राजेन्द्र महाजन, राम ऐरन, डॉ. संजय पंडित, रमेशचंद्र राठौर, सत्यनारायण दूधवाले सहित सैकड़ों भक्तों ने गौधूलि बेला में गौमाता की आरती में भाग लिया।भक्तों ने गौशाला में कतारबद्ध होकर गौवंश को उनके प्रिय 56 भोग परोसे। इस दौरान शहर की अनेक गौशालाओं के संचालक एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इसके पूर्व आश्रम पर नियमित गोवर्धन पूजा का उत्सव भी मनाया गया।
Related Posts
December 26, 2020 सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटलजी का जन्मदिन, भाजपाइयों ने सेवा कार्यों के जरिए अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस शुक्रवार को पूरे […]
April 5, 2021 नेशनल जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में सन्देश व संजना ने एकल खिताब जीते
इंदौर : महाराष्ट्र के संदेश कुराले और तेलंगाना की संजना सिरीमल्ला ने मध्यप्रदेश टेनिस […]
May 10, 2020 12 मई से शुरू होगा यात्री ट्रेनों का संचालन, ऑनलाइन होगी टिकट बुकिंग नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने 12 मई से चरणबद्ध ढंग से यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू करने […]
January 28, 2021 किसान आंदोलन में हिंसा के बाद ट्वीटर ने 550 अकाउंट्स किए सस्पेंड
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन में हिंसा के बाद ट्विटर ने 550 से ज्यादा […]
May 12, 2024 प्रदेश की 08 लोकसभा सीटों पर एक करोड़ 63 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
भोपाल : चौथे चरण में 13 मई को मप्र के 16 जिलों में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिन […]
July 24, 2025 युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को चंद घंटों में […]
February 5, 2024 रेल बजट में रतलाम मंडल से जुड़ी परियोजनाओं के लिए तीन हजार करोड़ से अधिक राशि आवंटित
इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मिलने से काम में आएगी तेजी।
इंदौर : […]