लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहने का किया विरोध।
भारी पुलिस बल रहा तैनात।
हिन्दू जागरण मंच की पुतला दफनाने की चेतावनी के बाद लुनियापुरा कब्रिस्तान के आसपास भारी पुलिस बल रहा तैनात।
इंदौर : संसद के लोकसभा सत्र में हिन्दुओं को हिंसक कहे जाने पर हिंदूवादी संगठन देश भर में राहुल गांधी के पुतले जला रहे है। इंदौर में हिंदू जागरण मंच ने राहुल गांधी के पुतले को अर्थी पर रखकर प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और पुतले को जलाने की बजाय मिट्टी में दफन कर दिया।
भारी पुलिस बल रहा तैनात।
हिन्दू जागरण मंच द्वारा राहुल गांधी का पुतला कब्रिस्तान में दफनाने की चेतावनी के बाद किसी अनहोनी को रोकने के लिए भारी पुलिस बल लुनियापुरा कब्रिस्तान पर तैनात कर दिया गया । कब्रस्तान के गेट पर ताला भी लगा दिया गया।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता राहुल के पुतले की अर्थी सजाकर कब्रिस्तान पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यहां कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच धक्का मुक्की होती रही। बाद में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले को रेलवे ब्रिज के नीचे दफना दिया। इस मौके पर मंच के जिला संयोजक सुनील हार्डिया, प्रवीण यादव, रोहित पटेल, शुभम प्रजापत, बंटी कौशल, लोकेन्द्र सैन, रवि यादव, सुरेश केसरिया, मनीष टाँक, कृष्णा राठौर, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
December 27, 2023 आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर भारत जीपीटी बनाएगा जियो
मुंबई : भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि उनकी […]
October 9, 2021 किन्नर जोया और उसके दो साथियों ने सेल्स डायरेक्टर के साथ लूट व हत्या की वारदात को दिया था अंजाम
इंदौर : बुधवार देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र में रियल स्टेट कम्पनी के सेल्स डायरेक्टर […]
March 9, 2023 हास्य अभिनेता, निर्देशक सतीश कौशिक का निधन
दिल का दौरा पड़ा था, गुरुवार तड़के ली अंतिम सांस।
बॉलीवुड में छाया शोक।
नई […]
July 26, 2019 अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए श्रमणशील होना जरूरी इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत पूण्य कलश तप […]
March 24, 2021 अवैध शराब की तस्करी में लिप्त इनामी बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : अवैध शराब की तस्करी करने वाले इनामी बदमाश को क्राइम ब्राँच इंदौर ने बन्दी बना […]
September 28, 2019 ‘पंखिड़ा’ गरबा महोत्सव में कई बॉलीवुड कलाकार करेंगे शिरकत इंदौर : लोकस्वामी का गरबा महोत्सव ‘पंखिड़ा’ इंदौर ही नही पूरे देश में गौरव हासिल कर चुका […]
March 14, 2021 28 जून से शुरू होगी बाबा अमरनाथ की यात्रा, प्रतिदिन 10 हजार यात्री कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
नई दिल्ली : बाबा अमरनाथ की यात्रा की तिथि घोषित कर दी गई है। यात्रा 28 जून से प्रारम्भ […]