खंडवा : कलेक्टर खंडवा के कारनामें को अब इंदौर सम्भाग के कमिश्नर पवन कुमार शर्मा का भी समर्थन मिल गया है। डॉ. पवन कुमार शर्मा ने 23 मई को रविवार की छुट्टी होते हुए भी आदेश जारी कर खंडवा के जिला जनसम्पर्क अधिकारी ब्रजेन्द्र शर्मा को निलंबित कर दिया है । इसमें कलेक्टर की उसी रिपोर्ट को आधार बनाया गया है, जिसमें उन्हें कोरोना काल के दौरान मीडिया को सही जानकारी उपलब्ध न कराने और मीडियाकर्मियों से सामंजस्य न बनाने का आरोप लगाया गया है, जिसके चलते शासन की छवि धूमिल हुई है ।
गौरतलब है कि जनसंपर्क अधिकारी को खण्डवा से भारमुक्त करने संबंधी आदेश को जारी करने वाले अपर कलेक्टर एस एल सिंघाड़े ने इसे क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी का निर्णय बताया था तो दूसरी ओर स्वयं कलेक्टर ने इसे पत्रकारों की शिकायत पर कार्रवाई होना बताया था । अब संभागायुक्त ने इसमे कुछ अलग वजह बताई है । जाहिर है जनसंपर्क अधिकारी को निलंबित करने या हटाने का मन प्रशासन ने पहले ही बना लिया था, अब कारण अलग- अलग बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक खंडवा प्रशासन ने अपनी नाकामियों को छूपाने के लिए पीआरओ को बलि का बकरा बनाया है।
Related Posts
August 1, 2021 मंदसौर शराब कांड के दोषियों को मिलेगी सख्त सजा- देवड़ा
मंदसौर : मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर प्रवास के दौरान खखराई, […]
April 18, 2021 आइएमए के सहयोग से जिला प्रशासन ने जारी की डॉक्टर्स की सूची, लोग कॉल करके ले सकते हैं परामर्श
इंदौर : कोरोना मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने इंडियन […]
July 7, 2021 राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए- खाक की गई दिलीप कुमार की पार्थिव देह, अमिताभ सहित तमाम कलाकारों ने दी अंतिम विदाई
मुम्बई : बॉलीवुड में करीब 5 दशक तक राज करने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पार्थिव […]
June 18, 2019 कमलनाथ के राज में हो गई है बंटाढार युग की वापसी- बीजेपी इंदौर: मप्र में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से अराजकता का माहौल है। 6 माह में जनता […]
January 29, 2021 बेसहारा बुजुर्गों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं- मंजूर बेग
इंदौर : फुटपाथ पर सोने वाले उम्र दराज लोगों के साथ निगम का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया […]
August 2, 2020 92 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात, एमटीएच अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज इंदौर : अगर आप में हौंसला है, आपका मनोबल ऊंचा है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से लड़ने का […]
April 27, 2022 22 बार लाल सिग्नल तोड़ा, गाड़ी जब्त हुई तो भरना पड़ा 11 हजार रुपए जुर्माना
इंदौर : लाल सिग्नल का उल्लंघन करना वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है। जो लोग ऐसा कर कानून […]