इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बताया सफाई कर्मियों की मेहनत का परिणाम।
इंदौर : सुपर स्वच्छ लीग में भी शीर्ष पर रहकर इंदौर ने लगातार आठवीं बार देश का नंबर वन शहर बनकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समस्त इंदौरवासियों को बधाई दी है और इसे इंदौर की आदत, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है।
रैंकिंग में सबसे ऊपर इंदौर।
महापौर ने कहा,”इंदौर फिर सिरमौर है, अपना इंदौर फिर सुपर और रैंकिंग में सबसे ऊपर है।”
उन्होंने विशेष रूप से शहर के सफाई मित्रों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी अथक मेहनत और सेवा भावना के कारण ही इंदौर आज फिर से देश के स्वच्छता मानचित्र में शीर्ष पर है।
महापौर ने नागरिकों से आग्रह किया कि जब भी गली में कचरा गाड़ी आए, तो उसका स्वागत करें, सफाई मित्रों का अभिनंदन करें और स्वच्छता को अपनी ज़िम्मेदारी समझकर निभाएं।
उन्होंने आगे कहा कि यह समय उत्सव मनाने का है।अपने शहर की इस गौरवमयी उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाएं और इसे अगले स्तर पर ले जाने का संकल्प लें।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से इंदौर स्वच्छता में लगातार सिरमौर बना हुआ है।
Related Posts
September 12, 2021 भंवरकुआ चौराहे के चौड़ीकरण की बाधा होगी दूर, पुलिस थाना और मन्दिर के लिए जमीन देगा विवि
इंदौर : भंवरकुआं चौराहा के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण में आ रही बाधाएं शीघ्र दूर होगी। देवी […]
July 6, 2022 जिला और सत्र न्यायाधीश सहित सैकड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, मतदान से रहे वंचित
इंदौर : मतदाता सूचियों में इस बार भारी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसा कोई वार्ड […]
February 23, 2020 1967 के युद्ध में भारत ने चीन को किया था पराजित, सरकार ने छिपाए थे तथ्य..! इंदौर : ( कीर्ति राणा) भारत और चीन के बीच 1962 में हुए युद्ध में भारत की पराजय के बारे […]
March 27, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों मीडियाकर्मियों व परिजनों ने लिया लाभ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के […]
March 22, 2024 आनेवाले समय में देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ जाएगा इंदौर
बुनियादी ढांचा विकसित करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर दिया जा रहा जोर।
इंदौर प्रेस […]
August 5, 2020 राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मनाया गया आनंदोत्सव, राम मंदिर को दियों से किया गया रोशन इंदौर : अयोध्या में श्री राम मन्दिर के भूमि पूजन के अवसर पर संस्था तरुण मंच , महाराष्ट्र […]
December 18, 2022 मप्र अब बन रहा निवेश का बड़ा केंद्र – मुख्यमंत्री
सरकार स्टार्टअप और एमएसएमई को दे रही है अनेक प्रकार की सुविधाएँ।
नए स्टार्टअप को एक […]