इंदौर : एक निजी कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने के चलते ये कदम उठाया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
मामला परदेशी पुरा थाना क्षेत्र के पास स्थित निजी कंपनी अजमेरा वायर्स का है। यहां काम करने वाले सात कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह आत्महत्या करने की नीयत से एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने हाल ही में सातों कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। फिलहाल सभी कर्मचारियों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जहर खाने वाले कर्मचारियों के नाम जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया और शेखर वर्मा बताए गए हैं। घटना के बाद से कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा गायब हैं। परदेशी पुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related Posts
January 23, 2024 इंदौर डेवलपमेंट प्लान को जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर दिया जाएगा अंतिम रूप
कलेक्टर आशीष सिंह ने ली समीक्षा बैठक।
इंदौर : इंदौर के डेवलपमेंट प्लान-2041 को […]
March 23, 2021 लोगों को जागरूक करने में धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों की मदद लेगा प्रशासन
इंदौर : कोरोना की रोकथाम के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस […]
March 6, 2017 पांच किलो अवैध गांजे सहित, दो आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2017- इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप […]
November 27, 2022 एजेंसी गठित कर किया जाएगा हुकमचंद मिल के श्रमिकों की बकाया राशि का भुगतान
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1032 ईडब्लूएस हितग्राहियों को 1 बीएचके के आवास की […]
September 28, 2022 मां, मातृभाषा और मातृभूमि के प्रति सम्मान का भाव जगाना समय की जरूरत
इंदौर : हमारी संस्कृति में नारी सदैव पूजनीय रही है। हमने आजादी तो हासिल कर ली पर अपने […]
August 13, 2020 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाई जन्माष्टमी, बाल गोपाल की सजाई जीवंत झांकी इंदौर : संस्था 'आनंद गोष्ठी' ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आनंद और उल्लास भरे माहौल में जीवंत […]
December 15, 2018 किशोरकुमार को संगीतमय श्रद्धांजलि इंदौर: किशोर कुमार का जिक्र आते ही एक ऐसे हरफनमौला कलाकार की तस्वीर आंखों के सामने आ […]