मुख्य आरोपी लेखा शाखा का बाबू मिलाप गिरफ्तार, 29 के खिलाफ प्रकरण दर्ज।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी बाबू मिलाप चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में लगभग एक करोड़ रुपये की राशि के गबन का अनुमान था, लेकिन जैसे ही जांच आगे बढ़ी यह आंकड़ा भी बढ़कर अब 5 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस मामले में अब तक 29 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दरअसल, कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू मिलाप चौहान 12वीं पास है। अनुकम्पा नियुक्ति पाकर वह नौकरी में आया था। उसने वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी का पूरा फायदा उठाते हुए हितग्राही मूलक योजना के वापस आने वाले पैसे में गबन किया और ये पैसा खुद के,पत्नी और साले के खाते सहित लगभग 29 खातों में जमा कराया था, जिसका आंकड़ा 5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।आरोपी मिलाप चौहान की इस कारगुजारी में कलेक्टर कार्यालय के दो अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी बाबू मिलाप ने बताया कि वह खाताधारकों को कुछ राशि भी देता था, सभी को भरोसा भी दिलाता था कि यह कोई घोटाले गबन की राशि नहीं है बल्कि शासकीय राशि है। किसी के ध्यान में भी नहीं आएगा। फिलहाल पुलिस घोटालेबाज बाबू मिलाप चौहान से आगे पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह घोटाला और अधिक बढ़ सकता है। कई आरोपी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
Related Posts
April 23, 2021 मोबाइल लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खरीददार को भी लिया गिरफ्त में
इंदौर : मोबाइल लूट की वारदात करनेवाले दो बदमाशों को एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
January 27, 2024 हेडगेवार स्मारक समिति ने मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस
गुलामी की मानसिकता से बाहर आने व अपनी विरासत पर गौरव करने का किया गया आह्वान।
इंदौर […]
June 11, 2021 31 अगस्त तक निकाय करों का भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न […]
May 28, 2024 पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक चलेगा जलस्रोतों के संरक्षण का अभियान
जनभागीदारी से होगी नदी, कुएं, तालाब, बावड़ियां आदि की सफाई।
जनप्रतिनिधियों के […]
October 14, 2022 विमानतल विस्तार में बिजासन मंदिर मार्ग बंद करने के फैसले का भक्त मंडल ने किया विरोध
इंदौर : विमानतल से लगे शहर के प्राचीन धर्मस्थल बिजासन टेकरी का 200 साल से अधिक पुराना […]
November 20, 2022 चिकित्सकों के लिए वीसी डिस्टेंस पॉइंट का मुख्य न्यायाधिपति ने किया लोकार्पण
सुप्रीम कोर्ट के ई -कोर्ट्स प्रोजेक्ट अंतर्गत मध्यप्रदेश के पहले सेंटर का हुआ […]
August 5, 2022 इंदौर के विकास में कोई कसर नहीं रखेंगे – भूपेंद्र सिंह
महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
इंदौर : प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं […]