इंदौर : इंदौर से पटना की यात्रा करने वाले लोगों को समर स्पेशल के रूप में नई सौगात मिली है। 7 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार महू से पटना के लिए यह ट्रेन चलेगी। डॉक्टर अंबेडकर नगर स्टेशन (महू) से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर इंदौर, देवास, मक्सी होते हुए अगले दिन 3:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह पटना से प्रत्येक शनिवार सुबह 7:20 बजे ट्रेन चलेगी और रविवार सुबह इंदौर पहुंचेगी।
सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देते हुए कहा कि समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन से इंदौर – पटना के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
ये ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।
Related Posts
June 11, 2021 31 अगस्त तक निकाय करों का भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न […]
March 17, 2024 कैफे संचालक ने साथियों सहित बीजेपी नेता पर किया चाकू से हमला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौरभ शर्मा ने तीन महीने पहले कैफे पर नशा बिकने की शिकायत की […]
April 30, 2023 घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चुराने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर नकबजन, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आया […]
December 30, 2021 महिलाओं के गले से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चेन व वारदातों में प्रयुक्त बाइक बरामद
इंदौर : महिलाओं के गले से चेन, मगंलसूत्र स्नेचिंग करनें वालें दो आरोपियों को […]
December 29, 2021 नए जनसंपर्क आयुक्त राघवेंद्र सिंह ने किया पदभार ग्रहण
इंदौर : नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह ने जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल […]
March 19, 2022 आईटी- बीपीओ जैसी कम्पनियों के कर्मचारियों के लिए रात में भी खुले रहेंगे होटल, रेस्त्रां
इंदौर : आईटी, बीपीओ व स्टार्टअप कंपनियों के कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा […]
August 12, 2020 यादव अहीर समाज ने की भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती इंदौर : जिला यादव अहीर समाज केंद्रीय समिति के आह्वान पर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहर […]