भोपाल : इंदौर में चूड़ीवाले की पिटाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो गई। लगे हाथ बीजेपी ने भी पलटवार कर ओवैसी को नसीहत दे डाली।
मप्र में कानून का राज है।
ओवैसी ने सोशल मीडिया पर इस घटना को गोडसे की हिंदुत्ववादी सोच का नतीजा बताया। इसपर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो लोग अपने 2-3 पहचान पत्र रखकर अपना नाम छुपाते हैं, वे अपराधी हैं। पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। जिन्होंने आरोपी के साथ मारपीट की है। उन्होने औवेसी को नसीहत देते हुए कहा कि वे मप्र के मामलों में हस्तक्षेप न करें। मध्य प्रदेश में कानून का राज है। यहां किसी को इस तरह सिर उठाने नहीं दिया जाएगा।
PFI पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही सरकार।
गृह मंत्री ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को प्रतिबंधित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संगठन की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम समाज ने आवेदन दिया है। जिस पर वैधानिक स्तर पर विचार किया जा रहा है।
मप्र में दिग्विजय सिंह ही काफी।
पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने औवेसी पर पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी को तुष्टीकरण की दुकान कहीं और लगानी चाहिए, यहां दिग्विजय सिंह ही काफी हैं।
Related Posts
September 28, 2021 बढती महंगाई सहित जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर देवास कांग्रेस का धरना- प्रदर्शन
देवास : प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर देवास शहर व जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में […]
January 26, 2024 मां शाकंभरी देवी की तांडव आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
पांच हजार से अधिक भक्तों ने लिया कहीं भी जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प।
सुबह से देर रात […]
February 2, 2023 उज्जैन कलेक्टर ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लिया जायजा
समय सीमा तय कर निर्माण कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश।
उज्जैन : कलेक्टर कुमार […]
June 21, 2023 पीआईईएमआर में मनाया गया योग दिवस
फैकल्टीज़ और विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।
योगाभ्यास के लाभों से कराया […]
August 24, 2023 चंद्रमा पर पड़े भारत के कदम, पत्रकारों ने मनाया जश्न
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश […]
January 23, 2022 तीसरी बार मिले तीन हजार से अधिक संक्रमित, दो की मौत
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर पीक पर आ गई है। रोज संक्रमित मामलों की तादाद तेजी से बढ़ रही […]
April 14, 2021 जन जागरण से ही टूटेगी कोरोना की चेन, रहवासी संघ स्वयं बनाए कंटेन्मेंट जोन- सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं कोरोना […]