इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का संचालन और प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसके परिणाम का प्रकाशन, प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से इसके प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध एक जून की शाम 6:30 बजे तक जारी रहेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 28 मार्च 2024 को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन के दौरान सभी मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घण्टों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामलों के प्रदर्शन पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
उल्लेखनीय है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126क में यह प्रावधानित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति, कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का ऐसी अवधि के दौरान, जो निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचित की जाए, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशन या प्रचार या किसी भी प्रकार की अन्य रीति से प्रसार भी नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति इस प्रावधान का उल्लंघन करेगा, तो वह ऐसी अवधि के कारावास से, जो दो वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से, दण्डनीय होगा।
Related Posts
November 26, 2021 राष्ट्र चिंतन वैचारिक संगोष्ठी में भाग लेने इंदौर आएंगे पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ,वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर रखेंगे विचार
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्र चिंतन वैचारिक महाकुम्भ के नाम से […]
December 19, 2020 कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैला रही है टुकड़े- टुकड़े गैंग- नरोत्तम
भोपाल : प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि […]
October 4, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्रों और प्राध्यापकों ने किया रक्तदान
पीआईएमआर, तेरापंथ युवक परिषद ने आयोजित किया था शिविर।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट […]
January 18, 2022 पुलिसकर्मी से इंसास रायफल छीनकर भागे गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, रायफल बरामद
इंदौर : बड़गोंदा थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के घर डकैती डालने का प्रयास करने के […]
March 31, 2022 12 वी के छात्र की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, पब्जी की लत का था शिकार
इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। […]
August 11, 2023 मूल जीएसटी कानून में हो चुके हैं कई संशोधन
जीएसटी सेमिनार में बोले वक्ता।
टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने जीएसटी ऑफिसर्स के लिए […]
November 27, 2019 सभागृह बेचने के फैसले पर मंत्री पटवारी ने IDA अधिकारियों को लगाई फटकार इंदौर : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने आईडीए बोर्ड द्वारा राजेंद्रनगर स्थित […]