मुम्बई : शेयर बाजार में सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान भारी बिकवाली के दबाव में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 1400 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 48,112 पर आ गया। निफ्टी भी 450 अंक टूटकर 14,384 पर पहुंच गया।
सुबह 9.42 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 1,128.23 अंकों यानी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 48,463.09 पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद सुबह 11.42 के आसपास सेंसेक्स 1587 अंकों की भारी गिरावट के साथ 48,004.95 पर पहुंच गया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190 अंकों की गिरावट के साथ 14,644.65 पर खुला। सुबह 11.42 के आसपास निफ्टी 491 अंकों की गिरावट के साथ 14343 पर पहुंच गया।
जानकार बताते हैं कि देश में कोरोना का कहर बढ़ने और उसकी रोकथाम के लिए किए गए उपायों से आर्थिक गतिविधियां चरमराने की आशंकाओं के चलते निवेशकों में नकारात्मक रुझान देखा जा रहा है। इसी कारण बिकवाली का दबाव शेयर बाजार पर नजर आ रहा है।
Related Posts
December 14, 2019 किसानों की समस्याओं को लेकर बीजेपी का धरना- प्रदर्शन इंदौर : शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने […]
June 22, 2023 मेला आयोजक की याचिका हाइकोर्ट ने की खारिज
आईडीए की विजय नगर स्थित जमीन पर अनुमति से अधिक स्थान घेरकर संचालित कर रहा था […]
August 15, 2021 बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण, आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का किया गया आह्वान
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में […]
June 1, 2022 कंजर डेरो पर देवास पुलिस ने दी दबिश, करोड़ों का सामान बरामद
देवास : देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सभी 16 कंजर डेरों पर एक साथ दबिश […]
August 30, 2021 पितृपुरुष की सौवी जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी बीजेपी
इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष, कुशल संगठनकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा के […]
June 13, 2019 शहीद संदीप यादव को सीएम कमलनाथ ने अर्पित किए श्रद्धासुमन भोपाल: दो दिन पूर्व दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ […]
October 31, 2021 राजवाड़ा पहुंचे सांसद लालवानी, पथ विक्रेताओं से की दीपावली के सामान की खरीददारी
इंदौर : फुटपाथ पर बैठकर कारोबार करने वाले पथ विक्रेताओं से सांसद शंकर लालवानी ने […]