विधानसभा निर्वाचन-2023
इंदौर मनाएगा 17 नवंबर को वोटिंग का त्यौहार।
इंदौर : आगामी 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत दिव्यांगजनों ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को इंदौर जिले में वोटिंग का त्यौहार मनाया जाएगा।
दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।
इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, कमिश्नर मालसिंह, कलेक्टर इलैयाराजा टी उपस्थित थे। उन्होंने दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दिव्यांगों ने तिपहिया वाहनों पर सवार होकर वाहन रैली निकाली। इस अवसर पर महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ के बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील और शपथ का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में विकलांग कल्याण संघ के 30 मूक-बधिर बच्चों द्वारा साईन लैंग्वेज में मतदान करने की अपील की गई। इन बच्चों ने हर हाल में मतदान करने का संदेश देने के लिए आकर्षक पेंटिंग्स भी तैयार की। दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील एवं शपथ इंदौर जिले के सभी दृष्टिबाधितों तक पहुंचाई जाएगी।
Related Posts
October 24, 2021 सीएम शिवराज ने बुरहानपुर में कई कार्यक्रमों में की शिरकत, बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी […]
November 20, 2020 कौमी एकता सप्ताह के तहत अलग- अलग विषयों पर कार्यक्रमों का होगा आयोजन
इंदौर : राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ गुरुवार से कौमी एकता सप्ताह शुरू हो गया है। सप्ताह […]
April 11, 2022 सानंद के मंच पर वंदना गुप्ते और प्रतीक्षा लोणकर अभिनीत नाटक का मंचन 15 अप्रैल से
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक " हरवलेल्या पत्त्यांचा बंगला' का […]
June 7, 2022 इंदौर में 12 जून को होगा सितारा- ए – दंगल, देशभर के पहलवान करेंगे शिरकत
इंदौर : भाजपा खेल प्रकोष्ठ, इंदौर के बैनर तले 'सितारा - ए - इंदौर' दंगल का आयोजन 12 जून […]
April 9, 2023 बॉलीवुड के कई कलाकारों ने प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल में साझा किए अपने अनुभव
प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव: दूसरा दिन।
हिमानी शिवपुरी, कौशिक मित्रा, […]
September 21, 2022 इंदौर जिले में पशुओं के परिवहन और क्रय – विक्रय पर लगा प्रतिबंध
अन्य जिलों की सीमाओं से जुड़े जिलों से इंदौर जिले में गौवंश/भैंस वंश का परिवहन रहेगा […]
February 22, 2021 ट्रक सहित 90 लाख का डोडाचूरा जब्त। ड्राइवर गिरफ्तार
कोटा : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिप्स की आड़ में अवैध […]