बड़वानी : रविवार शाम महाराष्ट्र के तोरणमाल से लौटते समय एक जीप, ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई में जा गिरी। बताया जाता है कि जीप में 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें पांच महाराष्ट्र के व शेष बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के थे। दुर्घटना में आठ लोगों के मौत की खबर है है। करीब 15 लोग घायल हुए हैं।
तीर्थयात्रा पर गए थे यात्री।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम चेरवी, सेमलेट व रोसर क्षेत्र के ग्रामीण तोरणमाल घूमने व भगवान शिव के दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय सिंधीदीगर घाट पर वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन खाई में गिर गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के महसावद थाने की पुलिस, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बड़वानी विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने दुर्घटना में 8 यात्रियों की मौत पर दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। खेतिया टीआई संतोष सावले ने बताया कि घटना महाराष्ट्र क्षेत्र की है।
Related Posts
June 7, 2023 प्लास्टिक की जगह कपड़े की थैलियों का करें इस्तेमाल
अधिक से अधिक पेड़ लगाए और प्रदूषण कम करे।
द इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के कार्यक्रम […]
November 23, 2022 शिवपुराण कथा के बैनर – पोस्टर हटाए जाने पर बनीं हंगामें की स्थिति
विधायक शुक्ला के समर्थकों ने निगम की कार्रवाई का किया विरोध।
वरिष्ठ नेता कृपाशंकर […]
December 23, 2020 कोरोना काल मे शिथिल हुआ अंगदान का सिलसिला फिर होगा तेज…
इंदौर : शहर में अंगदान के प्रति जागरूकता रही है। कोरोना काल के कारण इसमें शिथिलता आयी […]
May 1, 2023 एक वर्ष पूर्व हुए महिला के अंधे कत्ल का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश
आरोपी ने प्रेम संबंध में विवाद के चलते महिला की हत्या कर थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के […]
September 15, 2020 त्वचा, नेत्र व अंग दान पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन और वेबिनार इंदौर : संस्था आनंद गोष्ठी ने रोटरी क्लब बोरीवली ईस्ट, दिल्ली शाहदरा, कॉटन सिटी रायचूर, […]
January 11, 2021 9 वी और 11 वी के विद्यार्थियों को अभिभावकों की अनुमति से ही बुलाएं विद्यालय
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह को शिकायत प्राप्त हुई थी कि अशासकीय […]
September 12, 2021 16 व 17 सितंबर को इंदौर प्रवास पर रहेंगे गडकरी, कई सौगातों का हो सकता है ऐलान
नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 और 17 सितंबर को इंदौर में […]