एडिलेड: भारत ने तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैच की सीरीज का दूसरा वनडे 6 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली के शतक ( 104 रन 112 गेंद ) और महेंद्रसिंह धोनी के 54 गेंदों में बनाए 55 रन की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिये गए लक्ष्य को पार कर लिया। भारत की जीत में रोहित शर्मा 43, शिखर धवन 32, अंबाती रायडू 24 और दिनेश कार्तिक ने भी नाबाद रहते 25 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली का वनडे में ये 39 वा शतक है। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 298 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉन मार्श ने अपने करियर का 7 वा शतक जमाते हुए 131 रन बनाए। भारत के ख़िलाफ़ यह उनका दूसरा शतक है।ग्लेन मैक्सवेल ने 48 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 4 और मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए।
भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 299 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के बाद सीरीज 1- 1 से बराबर हो गई है। सिडनी में खेला गया पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। तीसरा और आखरी वनडे मेलबर्न में 18 जनवरी को खेला जाएगा।
Related Posts
September 4, 2024 ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली बिजली के वायर बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्रांडेड कम्पनी RR केबल के बिजली के वायरो के नकली बंडल बेचने वाला आरोपी, क्राइम […]
April 8, 2023 आयशर वाहन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने बनाया बंदी
इंदौर : थाना तेजाजी नगर क्षेत्रांतर्गत बीती 2 अप्रैल की रात ए.बी. रोड बायपास से आयशर […]
May 19, 2020 छिंदवाड़ा में ‘नाथ’ पिता-पुत्र के लापता होने के लगे पोस्टर छिन्दवाड़ा : कोरोना के कहर से जूझ रहे मप्र में पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार सोशल मीडिया के […]
May 8, 2022 महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर के बैनर तले 47 बटुकों का उपनयन संस्कार
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और सहयोगी संस्थाओं द्वारा रविवार 08 मई […]
November 28, 2021 कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के चलते ही हुआ देश का बंटवारा- माहुरकर
इंदौर : सांध्य कालीन अखबार हेलो हिंदुस्तान द्वारा स्थानीय गांधी हॉल में आयोजित तीन […]
January 18, 2022 मप्र में महिलाओं के खिलाफ घटित अपराधों के दोषियों पर सख्त कार्रवाई के सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाल ही में कुछ जिलों में महिलाओं के […]
December 17, 2020 सिर्फ डेढ़ लाख रुपए में सम्पन्न हुई शाही शादी, इंदौर के दूल्हे ने ब्यावरा की दुल्हन संग लिए सात फेरे
इंदौर : श्रीमती केशरबाई तुलसीराम अग्रवाल परमार्थिक ट्रस्ट के सौजन्य से मात्र 1.51 लाख […]