प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं G-20 समिट के आयोजनों को मद्देनजर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
इन्दौर : शहर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं G-20 समिट के आयोजनों को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस, शहर के सितारा होटलों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम होटल द पार्क पहुंची और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
किसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु होटल में क्या सुरक्षा इंतजाम हैं..? वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास, एवं विदेशी मेहमानों के रुकने आदि के समय किसी अप्रिय स्थिति में होटल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्या प्लान व तैयारी है..? उन सभी का जायजा एसीपी (सुरक्षा) आनंद स्वरूप सोनी और उनकी टीम द्वारा लिया गया।
निरीक्षण के समय होटल के सिक्योरिटी ऑफिसर, थाने की टीम एवं होटल के सिक्योरिटी से संबंधित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसीपी आनंद सोनी और टीम द्वारा किसी अप्रिय स्थिति में किस प्रकार कार्रवाई की जाए तथा ऐसी परिस्थितियों में क्या करें, क्या ना करें और कैसी सावधानियां रखें यह भी बताया गया। पुलिस ने होटल सिक्योरिटी ऑफिसर को सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद करने हेतु निर्देश दिए।
Related Posts
September 7, 2021 इम्युनिटी बढाने के लिए संतुलित आहार व नियमित एक्सरसाइज जरूरी- श्रीमती खुराना
इंदौर। वैश्विक महामारी कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर ने कई लोगों को प्रभावित किया है और […]
July 22, 2023 पोलिसिंग इन इंडिया, ट्रायल्स एंड ट्रिबुलेशंस का विमोचन
पूर्व आईपीएस अखिलेश झा ने लिखी है यह पुस्तक।
कर्तव्यपथ पर चलते हुए आनेवाली कठिनाइयों […]
January 14, 2022 मप्र में 31जनवरी तक बंद रहेंगे निजी व सरकारी स्कूल, सीएम शिवराज ने जारी किए निर्देश
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मप्र में 15 से 31 जनवरी तक पहली से 12 वी तक […]
June 11, 2021 शहर में कई जगह कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
इंदौर : पेट्रोल,डीजल व गैस के बढ़ते दामों और बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में […]
December 14, 2018 देश की जनता को गुमराह करने के लिये माफी मांगे राहुल- शाह नई दिल्ली: राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी , कांग्रेस और राहुल […]
July 14, 2021 अब व्हाइट टाइगर को खुले माहौल में देख सकेंगे दर्शक, बड़े पिंजरे में किया गया है शिफ्ट
इंदौर : शहर के नवलखा स्थित की कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय जूलॉजिकल पार्क में आनेवाले […]
June 3, 2020 प्रदेश के कई स्थानों पर आंधी के साथ हो सकती है बारिश..! इंदौर : आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चम्बल, होशंगाबाद, […]