इंदौर : कोरोना संक्रमण थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। ग्रोथ रेट 11 फीसदी के ऊपर जा रहा है। 3 से 4 मरीज रोज अपनी जान गंवा रहे है।अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हैं। कोरोना की यही रफ्तार बरकरार रही तो आनेवाले समय में हालात बेहद खराब हो सकते हैं।
560 नए संक्रमित मिले।
बुधवार 2 दिसम्बर को 2580 सैम्पल लिए गए। 4822 सैम्पलों की जांच की गई। 4226 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 560 में संक्रमण की पुष्टि की गई। 36 रिपीट पॉजिटिव मिले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 523385 सैम्पलों की जांच की गई है। 43846 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। 38 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं।
4 मरीजों की मौत।
बुधवार को कोरोना संक्रमण ने 4 और मरीजों की जान ले ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 771 मरीजों की जिंदगी कोरोना के कुचक्र में खत्म हो चुकी है।
243 मरीजों ने कोरोना को दी मात।
बुधवार को 243 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 38437 मरीज कोरोना को हराकर अपनी जिंदगी को सेफ करने में सफल रहे है। 4638 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
July 14, 2019 रणजीत हनुमान मंदिर परिसर में रोपे गए पौधे इंदौर: 'ग्रीन इंदौर- क्लीन इंदौर' की संकल्पना को साकार रूप देने में कई सामाजिक संगठनों […]
March 16, 2022 कार पर इमरजेंसी लाइट लगाना पड़ा महंगा, भरना पड़ा हजारों रुपए जुर्माना
इंदौर : कार पर इमर्जेंसी लाइट लगाने का खामियाजा कार चालक को भुगतना पड़ा। उसे 3000 रुपए […]
May 26, 2019 नवनिर्वाचित सांसदों में 40 फीसदी से ज्यादा हैं दागी इंदौर: 17 वी लोकसभा की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति […]
April 15, 2021 मोघे- मूलचंदानी ने टीकाकरण केंद्र का किया दौरा, टीका लगवाने वालों को सौंपे सर्टिफिकेट
इंदौर : बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे और बीजेपी […]
March 6, 2025 उचित मूल्य की दुकानों पर राशन के साथ मिलेंगे दुग्ध और पोषण उत्पाद
उपभोक्ताओं के हित में शासन-प्रशासन का नवाचार।
पायलेट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में […]
February 19, 2020 शिवाजी जयंती पर निकली शोभायात्रा और वाहन रैली, किया गया नमन इंदौर : हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक और राष्ट्र के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की 390वीं […]
June 5, 2023 कृष्णकांत रोकड़े बीजेपी जनसंपर्क अभियान के इंदौर जिला प्रभारी ग्रामीण नियुक्त
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण […]