इंदौर : शातिर दोपहिया वाहन चोर को थाना तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 07 दोपहिया वाहन करीबन 4 लाख रुपए कीमत के जब्त किए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी को जंजीरवाला चौराहा अपना होटल के पास वाली गली से पकड़ा गया। वह सस्ते दामों में मोटर सायकल बेचने की फिराक में था। मोटर सायकल हीरो स्पलेंडर प्रो क्रमांक MP09-QR-3374 जब्त कर ली गई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनवर पिता हबीब खान उर्फ हबीब शाह उम्र 40 साल निवासी ग्राम बारोड मुण्डला थाना कुराबर जिला राजगढ ब्यावरा का होना बताया। जिससे मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर मोटर सायकल को अपोलो टावर की पार्किंग एम जी रोड इन्दौर से चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा इन्दौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों (थाना राजेन्द्र नगर,थाना विजय नगर,थाना सराफा) व थाना हनुमानगंज भोपाल क्षेत्र से अन्य 4 मोटर सायकले एवं दो एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी से सभी 4 मोटर सायकिल और 2 एक्टिवा बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से जारी चोरी के तीन प्रकरणों में गिरफ्तारी वारंट में भी आरोपी को गिरफ्तार गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर थाना तुकोगंज के अपराध में पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपी से अन्य वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
दो पहिया वाहन चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 वाहन किए गए जब्त
Last Updated: August 23, 2021 " 05:15 pm"
Facebook Comments









