उज्जैन : राज्य शासन ने कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध नहीं कराने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार ने भी संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी के बारे में गोपनीयता बरतने के निर्देश पूर्व में ही दिए हैं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति की जानकारी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराना नियम विरूद्ध है।
राज्य शासन के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर्स एवं सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस प्रकार की कोई जानकारी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध न कराई जाये और यदि पूर्व में इस प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई हो तो ऐसे प्रकरणों की जानकारी को सार्वजनिक प्लेटफार्म से तत्काल विलोपित कराया जाए।
नाम सार्वजनिक करने पर दर्ज होगी एफआईआर।
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की जानकारी यदि सार्वजनिक प्लेटफार्म तथा व्हाट्सअप पर शेयर की जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जायेगी। कलेक्टर ने कहा है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की जानकारी सार्वजनिक न की जाए।
Related Posts
October 27, 2018 आदिवासियों के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे जयस- गोंगपा इंदौर: इस बार के विधानसभा चुनाव में जय आदिवासी युवा संगठन और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी […]
June 2, 2021 चलती ट्रेन में युवती का कत्ल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्रेम प्रसंग का था मामला
इंदौर : इंदौर- बिलासपुर ट्रेन में सीहोर के समीप भोपाल निवासी युवती का कत्ल करने वाला […]
July 9, 2023 नोटिस से बचने के लिए आयकर पोर्टल पर लॉग इन कर अपडेट करें निजी जानकारी
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा एनआरआई टैक्सेशन विषय पर […]
December 20, 2022 महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध संबंधी आदेश लागू
आदेश का उल्लंघन करने पर 200 रुपये जुर्माना लगेगा।
उज्जैन : महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध […]
September 12, 2021 खजराना गणेश को लगाया गया मूंग के 11हजार लड्डुओं का भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर शुक्रवार रात रात भजन गायक पं. सुरेश शर्मा एवं उनके साथियों […]
July 4, 2025 महापौर की पहल के बाद बंद की गई स्कीम नंबर 71 की शराब दुकान
स्थानीय रहवासी शराब की दुकान का कर रहे थे विरोध।
इंदौर : स्कीम नंबर 71, चंदन नगर के […]
September 6, 2024 लोक संस्कृति मंच के बैनर तले हरतालिका तीज पर होगी भजन संध्या
इंदौर : हरतालिका तीज पर शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 को लोक संस्कृति मंच द्वारा भव्य भजन […]