लाडली बहनाओं और युवाओं की बंपर वोटिंग बीजेपी के अनुकूल।
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने किया दावा।
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने दावा किया है कि जिस तरह प्रदेश की जनता ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया है, लाडली बहनाओं और युवाओं ने मतदान में सक्रिय हिस्सेदारी निभाते हुए रिकॉर्ड तोड वोटिंग की है, उससे ये पता लगता है की उन्होंने बीजेपी के प्रति अपना विश्वास जताया है।चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलेगा। इंदौर जिले में तो सभी नौ सीटें बीजेपी जीतेगी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।
हार की बौखलाहट में कांग्रेस ने किए विवाद।
नरेंद्र सलूजा ने कहा कि शहर की कई विधानसभाओं में कांग्रेस की टेबलें तक नहीं लगी। जहां लगी भी थी, वहां मतदाता झांकने भी नहीं गए। कांग्रेस ने हार की बौखलाहट में विवाद खड़े कर माहौल खराब करने की कोशिश की पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संयम बरता और शांति भंग नहीं होने दी।
मैदान छोड़कर गायब हो गए कांग्रेसी।
सलूजा के अनुसार हार का अंदेशा समझकर मतदान वाले दिन दोपहर बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मैदान छोड़कर गायब हो गए थे। उनके प्रत्याशी अपने चंद समर्थकों के साथ शाम तक भटकते रहे।
तीन दिसंबर को फिर मनेगी दिवाली।
सलूजा ने दावा किया कि तीन दिसंबर को मतगणना में बीजेपी की महाविजय होगी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जनता भी एक बार फिर दीपावली मनाएगी।
Related Posts
May 9, 2021 कोरोना को हराने की ओर बढ़े कदम, संक्रमित मामलों में आ रही है कमीं, पैनिक से उबर रहा शहर
इंदौर : करीब एक से डेढ़ माह के भयावह दौर के बाद कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में शासन- […]
January 12, 2021 इंदौर में कोरोना संक्रमण लगभग खत्म होने की कगार पर, 2 फीसदी से कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो लगता है कोरोना संक्रमण अब […]
October 31, 2020 सौ से नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 89 फीसदी से ज्यादा मरीज संक्रमण से हुए मुक्त
इंदौर : लगभग 7 माह के बाद कोरोना के संक्रमण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। […]
May 29, 2021 कार में लाई जा रही 98 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब सहित 3 आरोपी पकड़े गए
इंदौर : कार से अवैध शराब का परिवहन करने वाले 03 आरोपी, आजाद नगर पुलिस की गिऱफ्त में आए […]
March 20, 2023 अद्भुत है इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बोली वडोदरा उपमहापौर
गुजरात के वडोदरा नगर निगम के उपमहापौर व प्रतिनिधि मंडल इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट […]
August 4, 2021 पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बनाते 4 बदमाश पकड़ाए
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 04 बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक […]
August 2, 2022 महाकाल मंदिर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन – पूजन हेतु उमड़े श्रद्धालु
वर्ष में एक बार नागपंचमी पर्व की मध्यरात्रि 12 बजे पट खुले।
उज्जै्न : श्री […]