रास्ता भटकी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने घर ढूंढ कर सौंपा परिजनों को

  
Last Updated:  May 21, 2022 " 05:06 pm"

महिला एसआई टीना शुक्ला ने बुजुर्ग महिला को परिजनों तक पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका।

पुलिस थाना एमजी रोड में पदस्थ महिला उप निरीक्षक टीना शुक्ला शुक्रवार रात 8.30 बजे ड्यूटी खत्म कर परदेशीपुरा इलाके में अपने घर पहुंची तो घर के बाहर एक वृद्ध महिला को बैठा पाया। उन्हे लगा की वे शायद थक कर आराम करने बैठी होगी। कुछ देर बाद भी वे वही बैठी दिखी तो उप निरीक्षक ने आसपास पता किया की वे किसी के घर आई मेहमान तो नही हैं, जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने वृद्धा से बात की और ठंडा पानी पिलाया। बातचीत के दौरान वृद्धा ने अपना नाम बताया लेकिन घर का पता वे नहीं बता पा रही थी। इतना जरूर बता पाई की घर के पास गणेश आटा चक्की है और कथा चल रही है।

महिला उप निरीक्षक ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया तब परदेशीपुरा की एफआरवी वहां पहुंची। महिला की बताई जानकारी के आधार पर घर की तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद महिला का घर हीरा नगर इलाके में मिला। घर पर भतीजा मिला जिसने बताया की उनकी मौसी चार घंटे पहले घर से कही चली गई थी। वे अविवाहित हैं और दिमागी रूप से थोड़ी कमजोर है। परिवार के लोग भी उनकी तलाश कर रहे थे।
उन्हे सुरक्षित घर पहुंचाने पर परिवार ने इंदौर पुलिस की टीम को धन्यवाद दिया। महिला एसआई ने ड्यूटी खत्म होने के बाद भी अपनी जिम्मेदारी को निभाया।
इस सराहनीय कारवाई में महिला एसआई टीना शुक्ला के साथ ही एफआरवी के एएसआई राधा मोहन शर्मा, पायलेट पंकज पाटेकर, परदेशीपुरा थाने के बीट सिपाही रवि प्रताप व सैनिक नितिन पाटिल की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *