उदयपुर : बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई परिणयसूत्र में बंध गए। उदयपुर में पारंपरिक तेलुगु समारोह में आईटी विशेषज्ञ वेंकट दत्ता साई के साथ सिंधु ने विवाह किया। दोनों के परिवार और करीबी दोस्त इस विवाह में शामिल हुए। सिंधु और वेंकट दत्ता साई इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। सिंधु ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी, जबकि वेंकट ने उनके साथ मेल खाते रंग की शेरवानी पहनी थी।
इस विवाह समारोह में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए और एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, “कल शाम उदयपुर में हमारी बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई के विवाह समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। इस जोड़े को उनके नए जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।” सिंधु ने हाल ही में हैदराबाद के आईटी विशेषज्ञ वेंकट दत्ता साई से सगाई की खबर साझा की थी। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “जब प्यार आपको बुलाता है, तो उसका अनुसरण करें, क्योंकि प्यार अपने अलावा कुछ नहीं देता।”
Related Posts
October 20, 2020 रेलवे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
इंदौर : नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, रतलाम मण्डल के बैनर […]
October 24, 2020 अमेरिका में कोरोना ने फिर फैलाई दहशत, एक दिन में मिले 80 हजार नए संक्रमित मामले…!
नई दिल्ली : अमेरिका में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लौट आई है और इसने लोगों को फिर से […]
June 25, 2020 विश्वकप क्रिकेट और इंदौर का नाटक.. *दिलीप लोकरे*
25 जून 1983 , दोपहर 11 बजे । इंदौर का रवींद्र नाट्य गृह । आदरणीय स्व. […]
March 25, 2025 अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी स्पर्धा का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ
इंदौर में निशानेबाजों की खोज के लिए कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की।
देश भर के […]
January 23, 2024 25 जनवरी को मनाया जाएगा मां शाकंभरी देवी का जयंती महोत्सव
महोत्सव का प्रथम न्यौता खजराना गणेश को समर्पित।
संपत पैलेस पर दिनभर विभिन्न आयोजन […]
March 20, 2021 सेंट्रल जेल में शुरू हुआ कैदियों का टीकाकरण, पहले दिन तीन सौ कैदियों को लगाया गया टीका
इंदौर : कोरोना की चेन तोड़ने के लिए किए जा रहे टीकाकरण के तहत अब इंदौर की सेन्ट्रल जेल […]
February 11, 2022 सिंधी वार्षिक कैलेंडर का मूलचंदानी ने किया विमोचन
इंदौर : भाषा से ही हमारी संस्कृति व संस्कार जीवित रहते हैं हम अपनी भाषा व बोली को कभी […]