इंदौर : अनलॉक होने के बाद से ही शहर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढा है। बेख़ौफ़ बदमाश संगीन वारदातों को आए दिन अंजाम दे रहे हैं। बीते 2 माह में 21 हत्याएं शहर में हो चुकी हैं। इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार देर रात फिर एक हत्या हो गई।पूर्व नगर शिवसेना प्रमुख रमेश साहू की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुरानी रंजिश में हत्या का शक..
रमेश साहू की हत्या उमरीखेड़ा स्थित उनके साईराम ढाबे पर की गई। साहू की पत्नी व बेटी भी उस समय ढाबे पर एक कमरे में सो रहे थे। पहले माना जा रहा था कि हत्या लूट की नीयत से की गई है, लेकिन ढाबे से नकदी और अन्य कोई सामान ले जाने की पुष्टि नहीं हुई। इससे ये आशंका जताई जा रही है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। तेजाजी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एमवायएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
November 1, 2020 रविवार से लागू हो रहे कई बदलाव..!
नई दिल्ली : रविवार 1 नवंबर से आपकी जिंदगी में कई बदलाव आने वाले हैं। रसोई गैस के […]
July 23, 2025 26 जुलाई से चलेगी पातालपानी – कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन
सप्ताह में प्रति शनिवार व रविवार को चलेगी।
यात्री देख सकेंगे कुदरत के मनभावन […]
March 2, 2021 झूठ का पुलिंदा है बजट, लोगों को महंगाई से नहीं दी गई राहत- कमलनाथ
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार द्वारा मंगलवार को […]
January 8, 2021 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली का प्रदाय करें सुनिश्चित, देवास जिले के दौरे पर विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी ने दिए निर्देश
देवास : उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं सही बिलों की समय पर वसूली मप्र […]
November 25, 2021 प्रभारी मंत्री मिश्रा ने की टंट्या मामा स्मृति समारोह की तैयारियों की समीक्षा, वंशज भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
इंदौर : "देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी टंट्या मामा के […]
August 13, 2022 15 अगस्त की रिहर्सल परेड में बच्चों से मिले कलेक्टर, एसीपी
बच्चों से हर घर तिरंगा अभियान के बारे में चर्चा कर, उनकी देशभक्ति के जज्बे को […]
September 21, 2022 लसुड़िया पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 6 बदमाशों को पकड़ा
इंदौर : सूने मकानों में डकैती डालने की योजना बनाते हुए 6 बदमाशों को लसुड़िया पुलिस ने […]