भोपाल : गुरुवार को बीजेपी की
मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की प्रथम बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद, संयोजक सह संयोजक सहित सभी गणमान्य सदस्य गंण उपस्थित रहे।
पहली बैठक में ही नहीं पहुँचे मेंदोला।
प्रदेश स्तरीय चुनाव संचालन समिति में विधायक रमेश मेंदोला को सह प्रभारी बनाया गया है। समिति की पहली बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे तो पहुचे लेकिन सह संयोजक विधायक रमेश मेंदोला अनुपस्थित रहे। श्री मेंदोला की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मेंदोला इंदौर में महापौर पद के प्रमुख दावेदार हैं। इसे देखते हुए उनकी अनुपस्थिती से राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चा है। लोगों का कहना है कि इस समिति में मेंदोला को लिए जाने से उनका महापौर का टिकट कट गया है। ऐसे में वे नाखुश हैं। उनका बैठक में अनुपस्थित रहना इसी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
Related Posts
May 31, 2020 एक से दूसरे जिले में जाने के लिए अब ई- पास जरूरी नहीं इंदौर : राज्य शासन के नवीनतम निर्देशों के अनुसार प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले में […]
March 10, 2021 केश शिल्पी बोर्ड में सेन समाज के लोगों को ही मिलेगा प्रतिनिधित्व- सीएम
श्री सेन महाराज की प्रतिमा छतरी का भूमि पूजन संपन्न।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
May 24, 2021 शहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी को सौंपा ज्ञापन, सीएम शिवराज पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोविड से हुई मृत्यु के आंकड़े आमजन से छुपाने और […]
April 9, 2023 निलंबित जेल अधीक्षक के लॉकर ने उगली करोड़ों की सोना – चांदी
अचल संपत्तियों के दस्तावेज और लाखों रुपए नकद जमा की रसीद भी मिली।
उज्जैन : केंद्रीय […]
March 9, 2025 रुपयों के लेनदेन के विवाद में की गई थी कारोबारी की हत्या
एरोड्रम क्षेत्र के कालानी नगर में हुए, अंधे कत्ल का पर्दाफाश, हत्या का आरोपी […]
April 3, 2017 एक्शन में योगी: अखिलेश की फोटो वाले 60 लाख राशन कार्ड कैंसल जब भी कोई नई सरकार आती है तो वो पुरानी सरकार की सभी तस्वीरें, स्मारक हटाने का काम शुरू […]
July 8, 2019 नागरिक आपूर्ति निगम का अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के इंदौर निवासी […]