इंदौर : कोरोना संक्रमण के प्रकोप में धीमी रफ्तार से ही सही पर कमी हो रही है। बीते 4-5 दिनों से ग्रोथ रेट के साथ संक्रमित मामले भी घटने लगे हैं। रविवार 9 मई को ग्रोथ रेट में एक फीसदी की गिरावट आई वहीं संक्रमित मामले भी 17 सौ से कम रहे।
1627 नए संक्रमित मिले।
रविवार को 6749 आरटी पीसीआर और 3016 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9903 सैम्पलों की जांच की गई। 8260 निगेटिव पाए गए। 1627 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 16 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो 12 लाख 66 हजार 724 सैम्पलों की जांच की गई। 1 लाख 28 हजार 459 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि 85 फ़ीसदी से अधिक ठीक भी हो चुके हैं।
1024 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 1024 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। इन्हें मिलाकर अबतक 1लाख 10 हजार 370 मरीज कोरोना पर विजय पाने में कामयाब हुए हैं।
7 मरीजों ने गंवाई जान।
रविवार को 7 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1212 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जिंदगी हार चुके हैं।
Related Posts
July 7, 2020 स्व सहायता समूहों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराएंगे- सिलावट इंदौर : राज्य का विकास मातृशक्ति का जीवन स्तर सुधारने से ही संभव है। राज्य शासन निरंतर […]
November 28, 2018 मतदान के अंतिम चरण में भिड़े कांग्रेस- बीजेपी कार्यकर्ता इंदौर में विधानसभा चुनाव के मतदान के आखरी क्षणों में बीजेपी - कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]
February 5, 2023 पीएफआई से जुड़ी सोनू मंसूरी को अदालत ने भिजवाया जेल
इंदौर : प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के लिए इंदौर की कोर्ट में […]
January 7, 2022 यातायात पुलिस की छात्रों से अपील स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
इंदौर : यातायात प्रबंधन की एजूकेशन विंग के प्र.आर. रणजीत सिंह व सुमंत सिह ने सेंट पाल […]
July 14, 2025 बोल बम के जयघोष के बीच महेश्वर के लिए रवाना हुई बाणेश्वरी कावड़ यात्रा
05 हजार श्रद्धालु कर रहें यात्रा में शिरकत।
महेश्वर से नर्मदा का जल कावड़ में लेकर […]
February 19, 2022 प्रधानमंत्री मोदी ने गोबर धन बायो सीएनजी गैस प्लांट का किया वर्चुअल लोकार्पण, इंदौर से प्रेरणा लेने की कही बात
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित गरिमामय समारोह में इंदौर के […]
March 6, 2017 छत्तीसगढ़ बस्तर के नारे से नाराज है बस्तरवासी एंकर। रामजस कालेज और जेएनयू मे भारत विरोधी नारे , कष्मिर और बस्तर की आजादी के नारे लगाने […]