इंदौर : पार्श्वगायक मोहम्मद रफी को गुजरे बरसों हो चुके हैं लेकिन उनके गाए गीत आज भी लोगों के जेहन में रचे – बसे है। उनकी याद में संस्था उत्कर्ष प्रतिवर्ष सुगम संगीत की महफिल सजाती है। इसी कड़ी में इस बार भी ‘छायागीत’ भाग 84 का आयोजन लोहा मंडी स्थित माई मंगेशकर सभागृह में किया गया।
राजेंद्र गलगले, अनुभा खाडिलकर पेंडसे, रूपक बुंदेला और हर्षिता जायसवाल ने रफी के गाए एकल व युगल गीतों को पूरी शिद्दत के साथ पेश कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।कई गीतों पर तो श्रोताओं ने भी गायक कलाकारों का साथ दिया। खासकर राजेन्द्र गलगले ने तो समां बांध दिया। हर्षल शेवगांवकर के संगीत संयोजन से सजी इस महफिल में विशाल विश्वकर्मा (सितार), कपिल राघव (तबला), आयुष जाधव (बांसुरी) व प्रकाश घोडगांवकर (ऑक्टोपैड) ने बखूबी साथ निभाया। कार्यक्रम में पारंपरिक वाद्य जैसे बुलबुल तरंग, हारमोनियम, ताशा, डफ, घुंघरू आदि का भी समुचित इस्तेमाल किया गया। प्रकाश खानवलकर की अगुवाई में संपन्न हुई इस सुरमई महफिल का सूत्र संचालन मेघा खानवलकर ने किया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी गाए गीत।
कार्यक्रम की समाप्ति के लगभग ही पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी दो – तीन गीत पेश कर श्रोताओं को आनंदित किया। विधायक गोलू शुक्ला और बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी इस दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
March 10, 2024 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है देश का सम्मान
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के राम मंदिर निमंत्रण को ठुकराने से पहुंचा आघात।
कांग्रेस […]
November 1, 2024 धनतेरस पर व्यवसायी की भूमिका में नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
नंदानगर, इंदौर स्थित पुश्तैनी दुकान पर बैठकर ग्राहकों को किया किराना सामान का […]
December 11, 2019 कलम पर भारी सरकार का पॉवर, लोकस्वामी पर चला बुलडोजर इंदौर : संझा लोकस्वामी में हनी ट्रैप से जुड़े खुलासे होने से सकते में आई कमलनाथ सरकार […]
December 21, 2021 मुख्यमंत्री चौहान के पारिवारिक मिलन समारोह में सिंधिया समर्थकों ने गाया ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर रविवार शाम मंत्री और विधायकों के लिए […]
July 25, 2025 स्व. चिंतामणि मेंदोला की स्मृति में सुंदरकांड का आयोजन
सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. सुधीर व्यास के भजनों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु।
विधायक रमेश […]
May 16, 2021 लूटपाट की योजना बनाते 10 आरोपी गिरफ्तार, युवा उम्र के हैं सभी आरोपी
महू : कोरोना के चलते जनता कर्फ्यू में अब आपराधिक तत्व लूटपाट के लिए राजमार्गों पर […]
August 16, 2021 राजनीति और पत्रकारिता दोनों में संतुलन जरूरी- नरोत्तम
धार : धार जिला पत्रकार संघ के सारस्वत आयोजन 'शब्द समागम' का सातवां क्रम स्वतंत्रता दिवस […]