नई दिल्ली।बचत खाताधारक आज (20 फरवरी) से अपने खातों से हर सप्ताह 50 हजार रुपये निकाल सकेंगे। फिलहाल यह सीमा 24 हजार रुपये साप्ताहिक है। आरबीआई ने आठ फरवरी को इसकी घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि 13 मार्च के दिन से बचत खातों पर लगी पाबंदी हटा दी जाएगी।
नोटबंदी के बाद आरबीआई ने पर्याप्त मात्रा में नए नोट बैंकों तथा एटीएम में पहुंचने से पहले नकद निकासी की सीमा तय की थी। जैसे-जैसे नए नोटों की आपूर्ति तथा अर्थव्यवस्था में उनका प्रचलन बढ़ता जा रहा है। आरबीआई नकद निकासी पर लगाई गई सीमाओं में ढील देता जा रहा है तथा 13 मार्च से इन्हें पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद बैंक खातों से पैसे की निकासी की लिमिट सीमित कर दी गई थी। नोटबंदी के बाद एटीएम से 2000 रुपए रोजाना निकालने की अनुमति थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपए किया गया था। 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ाकर 4500 रोजाना कर दी गई थी।
Chat conversation end
Related Posts
October 26, 2020 सीएम शिवराज ने विजयादशमी पर की पूजा- अर्चना
भोपाल : विजयादशमी के अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री निवास में भी पूजा अर्चना संपन्न […]
July 19, 2023 आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यशाला में दिए गए लाइव डेमो
इंदौर : डॉ हेडगेवार जन्मशताब्दी सेवा न्यास, इंदौर द्वारा एक दिवसीय महाविद्यालय […]
June 10, 2025 बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज का स्नेह सम्मेलन 15 जून को
पांच समाजसेवियों का होगा सम्मान।
इंदौर : श्री बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज, इंदौर […]
June 13, 2023 बिपरजॉय तूफान ने गुजरात के कच्छ में दी दस्तक
अहमदाबाद : चक्रवाती तूफान बिपरजोय अब गुजरात के कच्छ में तटीय इलाकों में पहुंच चुका है। […]
February 15, 2022 न्यायालय में जघन्य प्रकरणों में ठीक से पक्ष नहीं रखने पर 2 लोक अभियोजक निलंबित, 4 को नोटिस
भोपाल : महानिदेशक/ संचालक, लोक अभियोजन, अन्वे्ष मंगलम द्वारा वर्ष 2021 में न्यायालय से […]
April 14, 2021 सरकारी अस्पतालों में बेड से वंचित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की 10 मशीनें लगवाएंगे विधायक शुक्ला
इंदौर : बेहद तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज और ध्वस्त हो चुकी सरकारी व्यवस्था के बीच […]
June 11, 2021 भूमाफिया नाचानी की जमानत अर्जी हाई कोर्ट ने की खारिज
इंदौर : भूमाफिया केशव नाचानी की जमानत याचिका इंदौर हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। नाचानी […]