गैस टैंकर की टक्कर से पिकअप सवार 6 मजदूरों की मौत, 24 घायल
Last Updated: October 6, 2020 " 05:38 pm"
धार : जिले के इंदौर अहमदाबाद मार्ग पर तिरला थाना क्षेत्र में चिखलिया फाटा पर सोयाबीन काटने आए मजदूरों से भरी पिकअप एमपी 09 एमएच 9685 रोड किनारे टायर पंचर होने से खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे भारत गैस के टैंकर एमपी 09 एमएच 9685 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में बैठे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 घायल हो गए। 2 को गंभीर चोट लगने के कारण इंदौर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह सीएसपी धार देवेंद्र कुमार धुर्वे, सीएसपी पीथमपुर तरुण सिंह बघेल ,तिरला थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया । पुलिस अधीक्षक ने भी अपने खुद के वाहन से घायलों को उपचार हेतु भेजा ।घटना में घायलो एवं मृतकों के परिवार को कलेक्टर आलोक सिंह द्वारा आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।