खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे लैब में।
इंदौर : मिलावटी होने की आशंका में एक हजार किलोग्राम मावा एवं मिठाई जब्त की गई है। जिला प्रशासन के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
दरअसल, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग को सूचना मिली थी कि एक बस में ग्वालियर से मावा भरकर विक्रय हेतु इंदौर लाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त बस को लगातार ट्रैक किया गया। तीन इमली बस स्टैंड पर उक्त बस की जाँच करने पर पाया गया कि बोरियों में मावा और मिठाई (हलवा एवं बर्फी ) रखा हुआ है। प्रारंभिक जाँच में उक्त खाद्य पदार्थ मिलावटी और अमानक स्तर के प्रतीत होने पर मावा, हलवा और बर्फी के कुल 09 नमूने लिए गए तथा लगभग 1000 किलोग्राम खाद्य पदार्थ को जब्त किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
June 6, 2021 विधायक विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा के लिए शुरू की लकी ड्रा योजना, टीकाकरण करवाकर लोग जीत सकते हैं आकर्षक उपहार
इंदौर : क्षेत्र क्र.3 के युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए […]
March 13, 2023 शातिर वाहन चोर आया गिरफ्त में, चोरी के 5 दो पहिया वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
July 17, 2024 जेसीबी का पंजा लगने से फटा बालक का सिर, मौत
इंदौर : हीरानगर क्षेत्र में सड़क पर काम कर रही जेसीबी का पंजा ड्राइवर की लापरवाही से […]
October 12, 2020 सभी 28 सीटों पर कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ तालमेल बिठाएंगे डॉ. वाजपेयी
इंदौर : प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अपनी […]
August 23, 2020 शिर्डी धाम साईं मन्दिर में प्रतिदिन बप्पा का किया जा रहा मनोहारी श्रृंगार इंदौर : हवा बंगला मेन रोड़ स्थित शिर्डी धाम सांई मंदिर पर चल रहेे 10 दिवसीय गणेशोत्सव […]
October 10, 2018 मोटा भाई का फ्लॉप शो, चार मिनट में हुआ खत्म इंदौर: बीजेपी के मोटा भाई याने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोचा भी नहीं होगा कि मप्र […]
February 26, 2021 दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत 10 रुपए में मिलेगी भोजन की थाली
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे मिंटो हाल में दीनदयाल […]