वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में संपन्न हुआ अन्नकूट महोत्सव

  
Last Updated:  November 21, 2023 " 09:40 pm"

फूल बंगले में हुए प्रभु वैंकटेश के मनोहारी श्रंगार दर्शन।

अपरस में सिद्ध की गई अन्नकूट भोग सामग्री का प्रभु वेंकटेश और 12000 भक्तों ने किया रसास्वादन।
       
इंदौर : आवला नवमी के पावन पर्व पर मंगलवार को लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें प्रभु वेंकटेश, भगवती महालक्ष्मीजी व रामानुज स्वामी को 56 भोग लगाया गया। राजाधिराज स्वरूप में प्रभु वेंकटेश ने अपरस में सिद्ध 56 भोग को ग्रहण किया। मनोहारी दर्शन के साथ ही ठाकुरजी के निज मंदिर को पुष्पों से सजाया गया था।

सायंकाल 5.30 बजे  घंटे घड़ियाल के मध्य शहनाई वादन की धुन के साथ पट खुले।  गोविंदा गोविन्दा का जयघोष होने लगा। प्रभु वेंकटेश की महाआरती श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने की। विद्यार्थियों व पुजारियों द्वारा इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार और स्तोत्र पाठ किया गया।

मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि प्रभु वेंकटेश को अनेक प्रकार के प्रिय भोग लगाएं गए। माखन मिश्री, लड्डू से भरा थाल, रबड़ी,मालपुआ,चमचम, मोहन भोग,लाडू,खोपरा पाक,चक्की, मोती चूर का कलश,मोती पाक, जलेबी,सीताफल रबड़ी,मलाई बर्फी,रजवाड़ी व अन्य प्रकार की मिठाइयों के साथ नमकीन में पालक सेव,टमाटर सेव,पालक सेव,पपड़ी,सुखी ग्वारफली,पापड़,विभिन प्रकार के नमकीन और विभिन प्रकार के मिष्ठान्न के साथ ही कई तरह की मिठाइयां,नमकीन ,डॉयफ्रूट, टॉफियां,विभिन प्रकार के फल,सभी प्रकार की सुगन्धित,मुख वास के साथ ही स भक्तों की प्रिय रामभाजी जिसमें अनेक प्रकार की सब्जियों को मिलाया जाता है पूड़ी,खिराण,चक्की, रायता,छोले की सब्जी, केर सांगरी की सब्जी, लोंजी, सेव का भोग भी लगाया गया।

प्रभु वेंकटेश का किया गया मनोहारी श्रृंगार।

इस अवसर पर देवस्थान में पुष्प बंगले में प्रभु वैंकटेश के मनोहारी दर्शन हजारों भक्तों ने किए। गुलाब,जूही मोगरा,कुंद ,रजनीगंधा के पुष्पों से रंगोली का निर्माण भी किया गया। हजारों भक्तों ने प्रभु की दिव्य प्रसादी का लाभ लिया।

हजारों भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी।

4 केम्पस में भोजन प्रसादी की शाही व्यवस्था की गई थी इस सुचारू व्यवस्था को 400 कार्यकर्ता संभाल रहे थे। करीब 12 हजार भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

इस मौके पर स्वामीजी महाराज के लिए पुष्पों का सिंहासन बनाया गया जिस पर वे विराजमान हुए।उन्होंने वार्षिक पत्रिका का अवलोकन किया और भक्तों को वितरित की।

इस अवसर पर रवींद्र धुत, ,पंकज तोतला, महेंद्र नीमा, राजेन्द्र सोनी,पवन व्यास,भरत तोतला, रमेश चितलांगया,रवि सिंगी, बालकिशन सिंगी,विजय सोमानी,कल्याण मंत्री, हर्ष पसारी, सुनील राठी,कमल शर्मा  आनंद बजाज आदि मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *