दो मोटरसाइकिल और एक बुलेट की गई जब्त।
आरोपियों ने यशवंत प्लाजा की पार्किंग से चुराए थे तीनों वाहन।
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले 02 शातिर वाहन चोरों को छोटी ग्वालटोली पुलिस ने बंदी बनाया है।आरोपियों द्वारा चुराए गए 03 दोपहिया वाहन (एक बुलेट, दो पल्सर मोटर सायकल) जब्त किए गए जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपए होना बताई गई।
मुखबिर की सूचना पर दोनों बदमाशों को रेलवे आरक्षण कार्यालय के सामने एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP08MY8360 को सस्ते दाम में बेचने की फिराक में खड़े होने के दौरान पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जैद चौहान उम्र 20 साल निवासी ग्रीनपार्क कालोनी इन्दौर व रेहान मंसूरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी धार रोड इन्दौर होना बताए।उनके कब्जे से उपरोक्त नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इसके अलावा एक और मोटरसाइकिल व एक बुलेट भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की गई। ये तीनों वाहन आरोपियों ने यशवंत प्लाजा की पार्किंग से चुराए थे।
Related Posts
February 17, 2020 ‘चाँद के पार चलो’ नाटक ने कैदियों को ठहाके लगाने पर किया मजबूर इंदौर : महाराजा शिवाजी राव हायर सेकंडरी स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा हिन्दी नाटक *"चाँद […]
April 1, 2021 कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण ही स्थायी उपाय, लोगों को प्रेरित करने में धर्मगुरु निभाएं अहम भूमिका- सिलावट
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जन जागरूकता लाने के लिए गुरूवार को रेसीडेंसी कोठी […]
January 16, 2023 खेलों इंडिया की मशाल इंदौर पहुंची, किया गया भव्य स्वागत
*इंदौर : खेलो इण्डिया के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मध्यप्रदेश को मिली है, जिसमें से 6 […]
March 5, 2020 आचार्यश्री विद्यासागरजी के नाम पर होगा प्रतिभा स्थली का प्रवेश द्वार इंदौर : सांवेर रोड स्थित ग्राम रेवती रेंज में स्थापित प्रतिभा स्थली का विशाल प्रवेश […]
August 21, 2024 प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवा रहे एक महिला सहित छह आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बावजूद देश और प्रदेश में गरीब वर्ग के लोगों […]
April 25, 2025 सिंधु जल संधि स्थगित किए जाने से पाकिस्तान की इकॉनोमी पहुंचेगी शून्य पर..
पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बोले मंत्री विजयवर्गीय।
भोपाल/इंदौर […]
March 3, 2025 स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पुराने एबी रोड पर बना ग्रीन कॉरिडोर
स्कीम नंबर 78 से नवलखा चौराहा तक मिलेगा ग्रीन सिग्नल।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र […]