भोपाल : 05 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को भोपाल जिला कोर्ट ने फांसी की सजा से दंडित किया है। मामला 24 सितंबर 2024 का है। भोपाल के शाहजहानाबाद की एक इमारत में रहने वाली 5 साल की बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद से 1000 फ्लैट्स की तलाशी शुरू की।72 घंटे बाद बच्ची का शव उसी बिल्डिंग के एक बंद फ्लैट की पानी की टंकी से बरामद हुआ।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची के घर के सामने रहने वाले आरोपी अतुल निहाले ने नगर निगम की फॉगिंग मशीन के धुएं का फायदा उठाया और धुएं की आड़ में बच्ची को अपने कमरे में खींच लिया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी और लाश को पानी की टंकी में डाल दिया।
जिला कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल ने इस मामले को ‘रेयर ऑफ रेयरेस्ट’ करार देते हुए आरोपी अतुल निहाले को फांसी की सजा सुनाई। उसकी मां बसंती और बहन चंचल को सबूत मिटाने और अपराध में सहयोग के लिए दो-दो साल की सजा से दंडित किया गया।
Related Posts
April 7, 2020 शहर कांग्रेस ने जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल विधायक और विशाल पटेल की अगुवाई में […]
November 7, 2024 इंदौर में इसी वर्ष में दूसरी बार बढ़ेगी गाइडलाइन
580 क्षेत्रों में गाइडलाइन बढ़ाने का भेजा गया प्रस्ताव।
इंदौर : अचल संपत्तियों की […]
December 11, 2020 इंदौर आगमन पर शिवराज- सिंधिया का बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत, दोनों नेताओं ने निजी कार्यक्रमों में की शिरकत
इंदौर : सीएम शिवराजसिंह चौहान और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार शाम […]
March 2, 2023 मोबाइल चोरी व लूट की वारदातें करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से ब्रांडेड कम्पनियों के चोरी किए गए 08 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल […]
March 8, 2023 मुख्यमंत्री निवास पर खूब बिखरे होली के रंग, गीत – संगीत की भी सजी महफिल
नागरिक, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि भी हुए शामिल।
मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने […]
May 1, 2021 तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत
नई दिल्ली : पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। 21 अप्रैल को […]
February 22, 2020 बैटरी बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर नष्ट इंदौर : शनिवार सुबह सांवेर रोड पर दीपमाला ढाबे के समीप बैटरी बनाने की फैक्टरी में आग लग […]