हॉर्न बजाने की बात को लेकर हुआ था विवाद।
घटनाक्रम का वीडियो भी आया सामने।
इंदौर : 1 जनवरी नए साल के पहले ही दिन भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि युवक देर रात दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहा था इसी दौरान गाड़ी का हॉर्न बजाने की बात को लेकर विवाद हुआ था।
भंवरकुआ थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के मुताबिक घटना रात लगभग 3:10 बजे की है। मृतक का नाम आयुष पिता विनोद गुप्ता 23 साल निवासी धरमपुरी कॉलोनी बताया गया है। वह अपने दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहा था, उसी दौरान भंवरकुआं क्षेत्र में गाड़ी का हॉर्न बजाने की बात पर उसका आरोपियों से विवाद हुआ। इस दौरान मारपीट हुई और आरोपियों ने चाकू से आयुष के गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की पहचान नहीं हुई थी।भंवरकुआं पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।इस बीच घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस उसकी मदद से भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Related Posts
August 5, 2025 विकास, विश्वास और नवाचार के रहे बीते तीन वर्ष
मगर निगम में भाजपा शासित मौजूदा निगम परिषद के तीन वर्ष पूरे होने पर महापौर पुष्यमित्र […]
September 2, 2022 सभी पथ विक्रेताओं को दिया जाएगा संबल योजना का लाभ, बनेंगे संबल कार्ड
प्रदेश में 17 सितंबर से 31अक्टूबर तक चलेगा अभियान। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न […]
June 22, 2021 एक जुलाई से हटेगा मप्र में तबादलों पर लगा प्रतिबन्ध
भोपाल : मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया […]
April 17, 2024 दीपिका के सेल्फ केयर ब्रांड 82*E ने रिलायंस रिटेल के ब्रांड ‘टीरा’ के साथ की साझेदारी
मुंबई, 15 अप्रैल 2024: ग्लोबल इंडियन आइकॉन दीपिका पादुकोण के सेल्फ-केयर ब्रांड 82°E ने […]
March 25, 2025 सानंद न्यास के बा श्री काले स्मृति युवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे सोहम पटवर्धन
इन्दौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा के अंतर्गत दिनांक 30 मार्च 2025, रविवार को गुड़ी […]
December 24, 2020 विधायक तुलसी सिलावट ने विभिन्न विकास कार्यों का लिया जायजा
इंदौर : विधायक एवं पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न […]
August 5, 2021 दंगल में मंगल : कुश्ती में रवि दाहिया का स्वर्ण या रजत पक्का
ओलिम्पिक विशेष
भारत को बैडमिंटन में लगातार तीन ओलंपिक से पदक मिला है तो, कुश्ती में […]