इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन के निर्देशन में लगातार मॉडिफाई साइलेंसर, अमानक नंबर प्लेट वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ अमानक नंबर प्लेट लगे वाहनों के चालकों को समझाइश भी दी जा रही है, ताकि उन्हें अपनी गलती सुधारने का एक मौका मिल सके। ज्यादातर वाहन चालकों ने अपनी अमानक नम्बर प्लेट दुरुस्त करवा ली है पर
अभी भी कुछ ऐसे वाहन दिख रहे हैं, जिनकी नम्बर प्लेट अमानक है व साइलेंसर मॉडिफाई कर तेज/कर्कश ध्वनि व ब्लास्टिंग की जा रही है।
अमर्यादित शब्द लिखी बुलेट की जब्त।
यातायात प्रबंधन पुलिस की “क्यूआरटी -टीम 6” के प्रभारी सूबेदार चंदन खटीक व टीम द्वारा एमआर-9 चौराहा पर यातायात प्रबंधन के कार्य के दौरान एक बुलेट क्रमांक MP09-VJ- 8072 को तेज ध्वनि मॉडिफाई साइलेंसर के लिए रोका गया, जब सूबेदार चंदन खटीक ने वाहन की नंबर प्लेट देखी, तो नम्बर प्लेट पर बड़े अक्षरो में Loader then UR …..अभद्र शब्द लिखा पाया गया, जो कि वाहन चालक की गलत मानसिकता को दर्शाता है। उक्त वाहन को जब्त कर, यातायात थाना परिसर में खड़ा किया गया। उक्त वाहन का चालान न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Related Posts
April 28, 2021 नगर निगम द्वारा स्थापित कोविड जांच सेंटरों को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, ऑनलाइन कराएं पंजीयन- निगमायुक्त
इंदौर : नगर निगम द्वारा शहर में नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट हेतु […]
March 19, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में जुटेंगे देशभर के दिग्गज पत्रकार
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के बैनर तले 14 वे तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव […]
October 25, 2024 आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की दो दिवसीय बैठक का आगाज
मथुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की दो दिवसीय […]
December 6, 2024 विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्टजनों का होगा सम्मान
संस्था ज्ञान प्रेम के बैनर तले 10 दिसंबर को हिंदी साहित्य समिति में संपन्न होगा ये […]
November 11, 2020 मुम्बई को मिली आसान जीत, पांचवी बार जीती आईपीएल ट्रॉफी
*नरेंद्र भाले*
इतनी आसानी से यह सब कुछ करना था तो दुबई जाने की जरूरत ही क्या थी। […]
May 1, 2023 सब्जी व्यापारी को धमकी भरे पत्र लिखकर फिरौती की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चौइथराम मंडी के सब्जी व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती की मांगने की घटना का […]
January 24, 2024 महूनाका, बड़ा गणपति और मरीमाता चौराहे पर बनेंगे फ्लायओवर
आईडीए की बोर्ड बैठक में दी गई 320 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति।
इन्दौर : विकास […]