आजाद नगर क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सुलझा, सीसीटीवी की मदद से पकड़ाया हत्यारा

  
Last Updated:  December 4, 2021 " 10:33 am"

इंदौर : आजाद नगर में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पता चले हुलिए के आधार पर पकड़ा गया। उसके कब्जे से कपड़े और हथियार जब्त किए गए हैं।

ये था घटनाक्रम।

आजाद नगर इलाके में रिंग रोड पर 1 दिसंबर को दोपहर 1 बजे अमन पिता मुकेश सोलंकी उम्र 24 वर्ष निवासी न्यू इंदिरा एकता नगर के गले पर चाकू और गुप्ती से जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना में उसकी मौत हो गई थी। आजाद नगर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। थाना प्रभारी आजाद नगर इंद्रेश त्रिपाठी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार की गई थी।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। इसमें एक संदेही नजर आया जो अमन के पीछे जा रहा था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने हत्या की घटना कबूल की। आरोपी का नाम नवीन पिता दीपक भोसले है। वह पिपलियाहाना ब्रिज के नीचे डेरा डालकर रहता है और कबाड़ बीनने का काम करता है। उसके बारे में जानकारी मिली कि वह आए दिन लोगों से विवाद करता है। उन्हें मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ता है। वह वाइटनर का नशा भी करता है।
घटना वाले दिन नवीन पिपलियाहाना ब्रिज के नीचे डेरे में बैठा था। वहा एक युवक लघुशंका कर रहा था। नवीन ने उसे कहा की यहां वह खाना बनाता है, यहां लघुशंका नहीं करे। इसी बात पर विवाद हुआ तो नवीन चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ा था। तब कुछ लोगों ने उसे पकड़कर चाकू छीन लिया था और उसकी पिटाई भी कर दी थी। इस बात से वह काफी नाराज था। गुस्से में वह चाकू लेकर निकला। रास्ते में उसे अमन मिला। अमन भी मारपीट करने वालो में था। उसे नवीन ने पहचान लिया और उस पर वार कर दिया, जिसमें अमन की जान चली गई। घटना के बाद हत्यारे नवीन ने अपने पिता के कमरे पर जाकर जैकेट, कपड़े और चाकू छिपा दिया। कपड़े बदलकर वह वापस पिपलियाहाना ब्रिज के नीचे आ गया। जब उसे पता चला की अमन की मौत हो गई है तो वह फरार हो गया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कपड़े और हथियार उसकी निशानदेही जब्त किए। इन पर खून के निशान भी मिले।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *