अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न ।
इंदौर : प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 4 मई से 14 मई 2023 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस महाभियान को नगर में सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष ,मंडल प्रभारी वार्ड संयोजक, नगर ,मोर्चा ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बीजेपी नगर अध्यक्ष रणदिवे ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में दस-दस मतदान केंद्रों के क्लस्टर बनाए गए हैं । इन क्लस्टर वाले मतदान केंद्रों पर अभियान के तहत प्रत्येक 1 क्लस्टर में 3 घंटे का एक कार्यक्रम आयोजित होगा , जिसे 3 सत्रों में विभाजित किया गया है बौद्धिक, भोजन एवं खेलकूद। खेलकूद में सभी देशी खेल जैसे कि कबड्डी ,खो-खो ,सितोलिया, गिल्ली डंडा आदि सम्मिलित होंगे , कार्यक्रम में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता अपेक्षित होंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, श्रीमती सविता अखंड, संदीप दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related Posts
April 27, 2025 इंदौर में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव की तैयारियां पूरी
तकनीकि क्षेत्र में निवेश को मिलेगी नई उड़ान।
महापौर भार्गव और एसीएस दुबे ने […]
February 2, 2020 स्क्रीन राइटिंग वर्कशॉप 7 व 8 फरवरी को इंदौर : फ़िल्म, टीवी और डिजिटल माध्यम में काम करनेवाले लेखकों की संस्था स्क्रीन रायटर्स […]
February 4, 2022 अब पोस्टमैन के जरिए बनवाया जा सकेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
भोपाल : अस्वस्थ, अति वरिष्ठ पेंशनर व परिवार पेंशनरों की सहूलियत के लिए सरकार ने प्रदेश […]
January 28, 2021 यस बैंक के पूर्व एमडी राणा कपूर एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पुनः गिरफ्तार
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राणा कपूर […]
November 17, 2021 चेन लूट सहित अन्य लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
इंदौर : कनाड़िया पुलिस ने चेन लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चेन […]
November 9, 2023 पिता के समर्थन में आकाश विजयवर्गीय का सघन जनसंपर्क
क्षेत्रवासियो ने हार फूल मालाओं से किया आकाश का स्वागत।
बाणगंगा क्षेत्र का विकास […]
October 28, 2022 एमजी रोड के घटिया निर्माण की जवाबदेही तय हो..
केवल ठेकेदार पर पेनल्टी लगाना और अधिकारियों को क्लीन चिट देना उचित नहीं - […]