इंदौर : शनिवार को शहर अनलॉक हो रहा है। हम अभी अभी कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर का सामना कर एक बेहतर स्थिति में पहुँचे हैं। पॉजिटिव केस कम हो रहे हैं। नागरिको को इस संकट से सीख लेना होगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।अभी भी लोग मास्क ठीक तरह से नही लगा रहे हैं। बात करते समय मास्क मुँह से हटा लेते हैं। कई लोग तो मास्क पहनते ही नही हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इस संबंध में अपील जारी कर कहा है कि मॉस्क का उपयोग सही ढंग से किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। शहर के नागरिको के हित में सख्त जुर्माना लगाया जाना चाहिए | नागरिको को उन पीड़ित परिवारों के दुःख को समझना चाहिए जिन्होंने अपने सदस्य को इस महामारी मे खोया हैं । अगर अभी भी नही संभले तो कोरोना फिर एक बार विकराल रूप लेकर आएगा और पता नहीं कितने लोगों को अपना शिकार बना लेगा।
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें लोग।
आइएमए के अनुसार अब सारे सूत्र नागरिकों के हाथ में हैं। वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और दूसरो को भी कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने के लिए प्रेरित करें, जिससे हम इस भयानक महामारी से छुटकारा पा सके और शहर का जनजीवन फिर एक बार सामान्य हो जाए। नागरिको से निवेदन है अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। वही आपको कोरोना से बचाएगा ।
Related Posts
July 24, 2021 कोरोना महामारीं ने संयुक्त परिवार के महत्व को पुनः रेखांकित किया, गुरुपूर्णिमा के मौके पर बोले अण्णा महाराज
इंदौर : कोरोना महामारी ने विश्व का परिदृश्य बदल दिया है। भारतीय संस्कृति , आचार , विचार […]
March 22, 2021 महँगाई पर सवाल होते ही प्रेस वार्ता खत्म…!
इंदौर : शिवराज सरकार का एक साल पूरा होने पर बीजेपी ने जावरा कम्पाउंड स्थित पार्टी […]
March 27, 2022 रामकथा वह मंदाकिनी है, जिसमें डूबेंगे तो तर जाएंगे- दीदी मां ऋतम्भरा
अन्नपूर्णा आश्रम पर सात दिवसीय दिव्य रामकथा का मानस एवं कलश यात्रा के साथ […]
December 20, 2022 वर्षा ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को समर्पित की विशालतम रंगोली
6075 स्क्वेयर फीट में निर्मित है यह रंगोली।
मधुबनी, गौंड, वरली, राजस्थानी लोक कलाओं […]
August 22, 2022 लहसुन, आलू, प्याज के उचित भाव नहीं मिलने से आक्रोशित किसान आंदोलन की राह पर..
प्याज लहसुन के भाव धरातल में, 2 महीने में भी सांसद निर्यात का वादा पूरा नहीं करा […]
March 23, 2021 9 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ पौने चार सौ के पार हुए नए कोरोना संक्रमित, 1 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को नए संक्रमित मामले पौने चार […]
May 31, 2021 इंदौर में बनेगा ब्लैक फंगस का इंजेक्शन, 15 जून के बाद होगा उपलब्ध
इंदौर : ब्लैक फंगस के उपचार में कारगर माने जा रहे एम्फोटेरेसिन- बी इंजेक्शन का उत्पादन […]