इंदौर : हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की आरोपी श्वेता पति विजय, बरखा पति अमित और श्वेता पति स्वप्निल को पुलिस ने इंदौर की बजाय भोपाल की अदालत में पेश कर 1दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया।
दरअसल तीनों आरोपी महिलाओं की पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को उन्हें जेएमएफसी मनीष भट्ट की अदालत में पेश किया जाना था पर आरोपी महिलाओं को सबूत एकत्रित करने और स्पॉट वेरिफिकेशन के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लेकर गई पुलिस को इंदौर आने में देरी हो रही थी। इसके चलते उसने आरोपी दोनों श्वेता और बरखा को भोपाल में जेएमएफसी बीके व्यास की अदालत में पेश कर 1 दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग की जिसे मंजूर कर लिया गया। इधर इंदौर की सम्बन्धित अदालत में पुलिस की ओर से सूचित किया गया कि निर्धारित समय तक इंदौर वापसी संभव नहीं होने से तीनों महिला आरोपियों को भोपाल की कोर्ट में पेश किया गया। इसपर कोर्ट ने मंगलवार सुबह 11.30 बजे तीनों आरोपियों को पेश करने का आदेश दिया।
पांचों महिला आरोपी एकसाथ की जाएंगी पेश..!
मंगलवार 1 अक्टूबर को आरोपी आरती दयाल व मोनिका की रिमांड अवधि खत्म होने पर उन्हें भी पेश किया जाना है। ऐसे में संभावना यही है कि पांचों महिला आरोपियों को एक साथ इंदौर की जेएमएफसी अदालत में पेश किया जाएगा। जिला अभियोजन अधिकारी अकरम शेख ने भी इस बात से सहमति जताई है ।
Related Posts
May 10, 2023 चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या
हीरानगर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में हत्या की दूसरी वारदात।
आपसी रंजिश में की गई […]
February 11, 2022 शटर उचकाकर दुकान में रखी नकदी व सामान चुराने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार
इंदौर : रात्रि में दुकान का शटर उचकाकर चोरी करने वाले दो नाबालिग बदमाश, पुलिस थाना […]
January 29, 2024 विश्व वेटलैंड दिवस पर दो फरवरी को सिरपुर तालाब पर होगा वैश्विक कार्यक्रम
महापौर ने सिरपुर तालाब पर बर्ड वाचिंग के लिए व्यू प्वाइंट बढ़ाने के दिए […]
July 18, 2022 खलघाट बस हादसे में मृत 12 यात्रियों की हुई शिनाख्त, सीएम शिवराज ने किया राहत राशि का ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह हुई बस […]
December 23, 2018 बजरंगबली पर बयानबाजी करनेवालों का करें तिरस्कार- दिग्विजयसिंह इंदौर: पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने भगवान बजरंगबली को लेकर की जा रही बयानबाजी पर नाराजगी […]
March 8, 2022 इंदौर सीए शाखा के निर्वाचन में आनंद जैन अध्यक्ष, रजत धानुका सचिव चुने गए
इंदौर : सीए शाखा की वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें 31 वर्षीय […]
March 18, 2017 रेलवे को मिली एक सूचना के बाद अचानक आलाधिकारी सकते में आ गए। किसी ने फोनकर महू-सनावद और इंदौर महू ट्रेन में बम होने की सूचना दी थी। इस पर जीआरपी और […]