इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में ग्लूकोज व नमक से नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन बनाकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों की पूरे प्रदेश में कही भी पैरवी नहीं करने की अपील भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने तमाम अभिभाषकों से की है। उन्होंने मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद से इस आशय का प्रस्ताव पारित करने का भी निवेदन किया है। महाजन ने कहा कि मानवता के दुश्मनों ने पूरे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए कालाबाजारी कर महीनेभर में लगभग 1200-1500 इंजेक्शन ऊंची कीमत में बेच दिए। इनमें से कई मरीजों की मौत हो गई।
महाजन ने मध्यप्रदेश अधिवक्ता परिषद को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि नकली रेमडेसीवीर बेचकर मरीजों की जान से खेलने वाले आरोपियों के प्रकरणों की पैरवी नही करने का प्रस्ताव पारित करें।साथ ही प्रदेश के समस्त जिला अभिभाषक संघ व समस्त अभिभाषकगण से व्यक्तिगत निवेदन किया है,मानवीयता को देखते हुए ऐसे जघन्य अपराधियों की पैरवी नही करें।
Related Posts
June 7, 2021 वरिष्ठ नेता मोघे ने मजदूरों को मास्क का किया वितरण, कोरोना प्रोटोकॉल की दी जानकारी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जनजागरण अभियान के तहत चंदन नगर चौराहा स्थित मज़दूर चौक पर […]
August 14, 2020 5 फीसदी से नीचे आया कोरोना संक्रमण, बैकलॉग में भी आई कमीं इंदौर : गुरुवार का दिन कोरोना संक्रमण के लिहाज से कुछ हद तक राहत भरा रहा। संक्रमित मामले […]
September 23, 2019 अब एसआईटी करेगी हनी ट्रैप मामले की जांच भोपाल : बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। मप्र सरकार ने सोमवार को इसका […]
December 27, 2021 सावधानी रखकर बचा जा सकता है साइबर क्राइम से, अखंड वेदांत सम्मेलन में साइबर एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी
इंदौर : देश में मोबाइल के 100 करोड़ से अधिक, इंटरनेट के 50 करोड़, डेबिट कार्ड के 90 […]
July 25, 2023 नए नवेलों को सम्मान, पुरानों की अनदेखी और अपमान
🔹चुनावी_चटखारे/कीर्ति राणा🔹
प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे कुशाभाऊ ठाकरे वाली भाजपा […]
October 22, 2022 सांवेर – देपालपुर मार्ग स्थित नाले पर निर्मित पुल का मंत्री सिलावट ने किया लोकार्पण
लगभग साढ़े 4 करोड़ रूपए की लागत से बना है पुल।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम […]
November 1, 2023 जितना विकास छिंदवाड़ा और राघौगढ़ का नहीं हुआ उससे ज्यादा विधानसभा 02 का हुआ है : मेंदोला
इंदौर : कमलनाथ जी 43 साल से छिंदवाडा विधानसभा और दिग्विजय सिंह जी 53 साल से राघौगढ़ […]