इंदौर : वार्ड 80 में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के जनसंपर्क से वार्ड का माहौल भाजपा के रंग में रंगा नजर आया । बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ हुए जनसंपर्क में महापौर प्रत्याशी के साथ वार्ड 80 के भाजपा प्रत्याशी प्रशांत बडवे भी शामिल हुए ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, जीतू जिराती, बलराम वर्मा, सुधीर देडगै, वीणा वर्मा, स्मिता हार्डिकर, मालती डागोर सहित अनेक नेताओं ने जनसंपर्क में भाग ले कर शहर के विकास की खातिर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की ।
सारे वार्ड में दोनों प्रत्याशियों का मंच से पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया । रहवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर, आरती उतारकर और मुंह मीठा करवाकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया।
महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र ने जगह जगह रुक रुक कर स्थानीय जनता को संबोधित किया और कहा की यह विचारधारा की लड़ाई है । भाजपा विकास की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है । शहर को विकास की ओर ले जाना है और हर चेहरे पर मुस्कुराहट चाहिए तो अपना वोट भाजपा को दे।
तीन घंटे से भी अधिक समय तक चले जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा के पक्ष में माहौल खड़ा नजर आया ।
Related Posts
October 28, 2019 रंगोली से प्रथम देव को साकार करने वाली अमृता को मिला प्रथम पुरस्कार इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर परिसर , आध्यात्मिक साधना मंडल एवं तरुण मंच द्वारा […]
March 12, 2024 रिहायशी इलाके में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण व रिफिलिंग करने वाले आरोपियों को भेजा जेल
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय […]
October 25, 2022 असंख्य दीयों से जगमगाई अमावस की रात।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व।
लोगों ने शुभ मुहूर्त में की माता […]
December 8, 2020 किसान संगठनों का भारत बंद इंदौर में रहा बेअसर, मंडियों में हुआ सामान्य कामकाज
इंदौर : नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को बुलाए गए […]
July 22, 2023 सेवानिवृत्त बैंक फेडरेशन का दुबारा अध्यक्ष चुने जाने पर देशपांडे का अभिनंदन
इंदौर : अखिल भारतीय बैंक सेवानिवृत फेडरेशन, अखिल भारतीय सेंट्रल बैंक सेवानिवृत्त […]
August 10, 2022 जजमाव से प्रभावित इलाकों में पहुंचे महापौर,पानी की निकासी के प्रबंध करने के दिए निर्देश
इंदौर : बीते 24 घंटे में हुई 4 इंच बारिश ने शहर की सड़कों और निचली बस्तियों को तालाबों […]
July 19, 2023 महाकाल भक्तों पर कुल्ला करने वाले आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
दो आरोपियों के मकानों में पाया गया था अवैध निर्माण।
दोनों मकानों का अवैध हिस्सा […]